मेरे खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश : पप्पू यादव

अभिजीत पाण्डेय
पटना । पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रंगदारी मांगने के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए सियासी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाने की मांग की। साथ ही केस करनेवाले के खिलाफ मानहानि का केस करने की भी बात कही है ।

पप्पू यादव ने कहा है कि मेरे खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश की जा रही है। बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग परेशान हैं इसलिए रंगदारी का झूठा आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच कराई जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।

उन्होंने कहा है कि जो भी मामले में दोषी निकले उसे फांसी दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि फर्नीचर कारोबारी राजा कुमार को मैं जानता भी नहीं हूं। मैंने अपने वकील से मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे एक बात आश्चर्य लगता है कि बिना कोई जांच के तुरंत एफआईआर कर देना। यह एक पॉलिटिकल साजिश के अलावा और क्या हो सकता है। मैंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के कोई न्यायाधीश से इसका जांच कराएं ,अगर जांच नहीं करते हैं तो हम धरना पर बैठेंगे।

उन्होंने कहा की मैंने एसपी साहब से चार बार कॉल कर कह दिया बिना जांच के आप किस प्रकार से ऐसे कैसे आप अपलोड कर दिए। इसके पीछे किया गहरी साजिश है। पप्पू यादव ने कहा है कि एक ऑफिसर के द्वारा विरोधियों से मिलकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सबको बेनकाब कर दूंगा।

उन्होंने कहा कि फर्नीचर कारोबारी राजा कुमार पहले भी जीडी गोयनका के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इन्होंने बदतमीजी की थी। दूसरा ज्योतिष नाम ने युवक ने फर्नीचर कारोबारी पर केस किया था। जिसमें मां बहन और शर्मा समाज का नाम लेकर गाली देने का आरोप लगा था।

वहीं पूर्णिया का एक बिल्डर का 70 लाख रूपया रखे हुए और उन्होंने कहा कि शायद वही भगत है जो फोरस्टर को 20 हजार रूपया देकर गिरफ्तार करवाया था। यह एक विवादित इंसान है। इसके मोबाइल की जांच की जाए कि यह किस-किस से बात करता है? और किस किस से मिलता है? और कहां कहां बैठता है? इसके बल्ड की जांच हो।

यह रोज दारू (शराब) पीकर लोगों से लड़ता है। यह मधेपुरा का रहने वाला है। दो दिन के अंदर फर्नीचर व्यवसाई पर मुकदमा दर्ज करूंगा अगर जरूरत पड़ी तो धरने पर बैठेंगे।

विदित हो कि पूर्णिया के एक फर्नीचर व्यवसायी ने सांसद पप्पू यादव और उनके सहयोगी अमित यादव पर रंगदारी मागने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गये बयान में व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि “चुनाव के समय से ही उनसे लगातार रंगदारी की मांग की जा रही है। चुनाव जीतने के बाद तो पप्पू यादव और अमित यादव ने तो यहां तक कहा कि अगर एक करोड़ रुपये नहीं दोगे तो पूर्णिया छोड़ना पड़ेगा।”

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर