इंडी ब्लॉक की सरकार बनी तो तेजस्वी गृह मंत्री, केजरीवाल बनेंगे वित्त मंत्री !

 

नई दिल्ली । अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो इसके प्रधानमंत्री कांग्रेस के नेता हो सकते हैं। साथ ही इस सरकार में गृह मंत्री का पद या तो तेजस्वी यादव या फिर उद्धव ठाकरे को मिल सकता है। तेजस्वी यादव राजद से हैं। चर्चा यह भी है कि वित्त मंत्री का पद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या फिर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को दिया जा सकता है।

जिन नामों की चर्चा की गई है, ये कोई आकलन नहीं हैं, बल्कि इंडिया गठबंधन के बीच इस पर गहन मंथन किया जा रहा है। और इसकी जानकारी एक टेलीविजन चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई ने दी है। राशिद किदवई कांग्रेस को लंबे समय से कवर करते आ रहे हैं।

किदवई ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद कांग्रेस पार्टी को दिया जा सकता है, बशर्ते वह कम के समय 136 सीटें जीतकर आए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस सीटें जीत पाएगी, कहना मुश्किल है। उनके अनुसार किसी भी सूरत में यदि कांग्रेस इन आंकड़ों को पूरा कर लेती है, तो निश्चित तौर पर कांग्रेस का ही नेता पीएम बनेगा, क्योंकि संख्या बल के आधार पर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जाएगी।

उनसे जब पूछा गया कि देश का गृह मंत्री कौन होगा, तो उन्होंने उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव का नाम लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लिहाजा उनके पास पर्याप्त अनुभव है। इसी प्रकार से उद्धव ठाकरे के पास भी अनुभव है, क्योंकि वह महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के सीएम रह चुके हैं।

किदवई के अनुसार जहां तक विदेश मंत्री की बात है तो शशि थरूर पहली च्वाइस हो सकते हैं।इन सबसे चौंकाने वाला नाम अरविंद केजरीवाल का था। किदवई के अनुसार वित्तीय मामलों की जानकारी अरविंद केजरीवाल के पास है, लिहाजा उन्हें वित्त मंत्री का पद ऑफर किया जा सकता है, इसमें किसी को कोई अचरज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर पी. चिदंबरम के नाम पर विचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी