बिजनौर । अफजलगढ में पत्रकारों ने हर्षोल्लास तथा धूमधाम से हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया। इस मौके पर ठंडा शर्बत पिलाकर राहगीरों को गर्मी से राहत पंहुचाने का प्रयास किया गया।
गुरूवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले अनोखे अंदाज में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। पुलिस स्टेशन के समीप आयोजित शिविर का वीरेन्द्र अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा रूह अफजा युक्त ठंडा शर्बत पिलाकर राहगीरों को चिलचिलाती धूप तथा भीषण गर्मी
से राहत दिलाई गई। महिलाओं तथा बच्चों सहित शिविर के सामने से गुजर रहे वाहनों को रोककर करीब हजारों लोगों को शर्बत पिलाया गया। लगातार बढ़ते तापमान तथा असहनीय गर्मी के चलते संगठन द्वारा राहगीरों को शर्बत पिलाकर हिंदी पत्रकारिता मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष इशरत अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा भविष्य में भी नियमित तौर पर जनहित के लिए कार्य आयोजित किए जाएंगे।इस मौके पर इशरत अली, वीरेन्द्र अग्रवाल, अजमल हसन, शेख मो. यूसुफ, विपिन यादव, विमल गुप्ता, मो. कफिल, मुशर्रफ अली, जावेद सलाम, शुजाउद्दीन, शावेज़ अहमद, अमानत हुसैन, मुजम्मिल खान सूरी, गोपाल सिंह तथा कोमल सिंह का योगदान रहा।








