ग्रेटर नोएडा स्थित जीएलबीआईटीएम ने कैम्पस में लैब की स्थापना

ऋषि तिवारी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीएलबीआईटीएम) ने अपने कैम्पस में एआईसीटीई आइडिया (आइडिया डेवलपमेंट, इवैल्यूएशन एंड एप्लीकेशन) लैब की स्थापना की हैं। जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. टीजी सीताराम ने रिबन काटकर किया। प्रो. सीताराम ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि अभी देशभर में 150 और आइडिया लैब स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने संस्थान में स्थापित लैब का निरिक्षण किया और प्रसंशा करते हुए निर्देश दिया कि लैब को छात्रों के उपयोग के लिए निरंतर खुला रखा जाना चाहिए ताकि सीखने के अवसर ज्यादा मिल सकें। उन्होंने जीएल बजाज के छात्रों को नवाचार और कौशल विकास के लिए आइडिया लैब का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और इस बात पर जोर दिया कि भविष्य की सफलता केवल डिग्री से ही नहीं कौशल से भी प्रेरित होगी। एआईसीटीई के चेयरमैन ने छात्रों में नवाचार और लीक से हटकर सोचने की दृढ़ इच्छा को बढ़ावा देने के लिए जीएल बजाज के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की और छात्रों से इस संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग करने और जो संभव है।

उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। जीएल बजाज शिक्षण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय अग्रवाल ने एआईसीटीई चेयरमैन को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में शामिल होकर मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यह आइडिया लैब विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के मूल सिद्धांतों को समझाने तथा उसका व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कराने में सहायक सिद्ध होगी और लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कॉलेज के निदेशक डॉo मानस कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों को इस लैब में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बुनियादी सिद्धांतों का व्यवहारिक अनुभव होगा। आईडिया लैब इंजीनियरिंग स्नातकों को अधिक कल्पनाशील और रचनात्मक रूप में ढालेगा। इसका उद्देश्य एक विचार को एक प्रोटोटाइप में बदलने और एक छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान करना है। लैब में अत्याधुनिक उपकरण- 3डी प्रिंटर, सीएनसी राउटर, माइक्रोकंट्रोलर आदि उपलब्ध हैं। इस दौरान कॉलेज के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर