विकास चाहिए या गोलियों की भाषा : अमित शाह

विकास चाहिए या गोलियों की भाषा- अमित शाह

रामनरेश

आरा । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर जमकर बरसे।
उन्होने कहा एक तरफ एनडीए के ईमानदार और केंद्र में मंत्री आपके प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ गोलियों की भाषा बोलने वाले नक्सलियों को बढ़ावा देने वाले माले प्रत्याशी हैं। अब आरा की जनता तय कर ले कि उन्हें विकास चाहिए या गोलियों की भाषा।

 

शुक्रवार को भोजपुर पहुंचे, जहां वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। भोजपुर के एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में वोट मांगने आये अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा था और हमारा ही रहेगा, बहुत जल्द हम पीओके को भारत मे शामिल कराएंगे।

अमित शाह ने कहा कि एक तरफ एनडीए के ईमानदार और केंद्र में मंत्री आरके सिंह जैसे प्रत्याशी है तो दूसरी तरफ गोलियों की भाषा बोलने वाले नक्सलियों को बढ़ावा देने वाले माले प्रत्याशी हैं। अब आरा की जनता तय कर ले कि उन्हें विकास चाहिए या गोलियों की भाषा। आरके सिंह को मोदी जी ने तीन महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट दिए हैं जिसे बेहतर ढंग से निभाते हुए आरके सिंह पूरे देश मे काम किया और आरा का हर तरफ विकास किये।

अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछड़े समाज का अगर कोई विरोधी है तो वह कांग्रेस है। लालू जी उन्हीं की गोद में बैठे हैं। माले जैसे नक्सलियों की पार्टी को आरा से चुनाव लड़ा रहे हैं लालू यादव। यह चाहते हैं कि एक बार फिर जंगलराज स्थापित हो, लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी हैं , बिहार में अब जंगलराज नही आ सकता है।

अमित शाह ने आगे कहा कि मंडल कमीशन को भी ठंडे बस्ते में डाला, राहुल बाबा के पिता राजीव गांधी ने इसका विरोध किया था। नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए आयोग बनाया और संवैधानिक पहचान दिलाई। पिछड़ा समाज के आरक्षण पर डाका कांग्रेस ने डाला।

उन्होंने कहा कि लालू जी आप चारा खाकर जेल गए थे, आपके साथी भी भ्रष्टाचार करने वाले हैं। इन्होंने जो खाया है, मोदी जी वापस लाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में क्या हुआ? रातोंरात पिछड़ा समाज का आरक्षण काट दिया। आंध्र प्रदेश में भी चार प्रतिशत उनका आरक्षण काटा। लालू जी ने पिछड़ों के आरक्षण पर लूटमारी किये इसका हिसाब देना होगा।

अमित शाह ने कहा कि मैं आज लालू यादव को पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, लालू जी मंत्री थे। कितना रुपया बिहार को दिया? सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़, जबकि मोदी जी ने 10 साल में 14 लाख 80 हजार करोड़ रुपया बिहार को दिया है। आरक्षण के मुद्दे पर राजद सुप्रीमो को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि मुसलमानों को शत प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। लालू जी, किसका आरक्षण काट कर दोगे? दलितों का, आदिवासियों का? या पिछड़ा समाज का आरक्षण काट कर दोगे? स्पष्ट करो।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!