मानव श्रृंखला बनाकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

 राम विलास

राजगीर। राजकीय अम्बेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, राजगीर के खेल मैदान में अधिक से अधिक मतदान को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्राओं और जीविका की दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।

विद्यालय की छात्राओं और जीविका के द्वारा आकर्षक मानवश्रृंखला बनाकर नालंदा में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। पहली कतार में विद्यालय की छात्राएं स्कूल ड्रेस में तो दूसरी कतार में जीविका की दीदीयां खास साड़ी में काफी आकर्षक लग रहीं थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गगन में बैलून उड़ाकर किया गया।

इस अवसर पर एसडीओ कुमार ओमकेश्वर द्वारा शतप्रतिशत मतदान करने और कराने के लिए शपथ भी दिलाया गया। स्कूल मैदान में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों, स्कूली छात्राओं और जीविका दीदीयों द्वारा सेल्फी लिया गया ।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, जीविका डीपीएम संजय पासवान, विद्यालय के प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल हुए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला में पहली बार राजगीर के राजकीय अम्बेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में मनोहारी मानव श्रृंखला बनाकर वोटरों को जागरूक करने का काम किया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी