समस्याओं को लेकर किसान सभा की बैठक 

ग्रेटर नोएडा। जिला कार्यालय पर किसान सभा की जिला कमेटी के आपात बैठक बुलाई गई-किसान सभा की आपात बैठक में सभी ग्राम कमेटियों के साथियों ने हिस्सा लिया बैठक की अध्यक्षता संयोजक वीर सिंह नागर ने की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने अवगत कराया कि 2 मई को हाई पावर कमेटी ने किसानों के 10% प्लाट, नए कानून को लागू करने, विश्वविद्यालय के अधिग्रहण से प्रभावित एवं सीधी खरीद से प्रभावित किसानों के अतिरिक्त मुआवजे, रोजगार, 120 मीटर न्यूनतम प्लॉट साइज सहित अन्य मुद्दों को विस्तार से एविडेंस के साथ रखा था। गौरतलब है कि 10% प्लाट को लेकर हाईकोर्ट ने प्रभावित किसानों को 64% अतिरिक्त मुआवजा और 10% प्लाट देने के आदेश दिए थे इसके पालन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अतिरिक्त मुआवजा का वितरण कर दिया परंतु 10% प्लाट आज तक नहीं दिया 10% प्लाट देने के संबंध में तत्कालीन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने प्लाट देने की सिफारिश भी की थी जिसे प्राधिकरण ने लागू नहीं किया। किसान सभा ने एक साल आंदोलन कर हाई पावर कमेटी का गठन कराया है जिसे इस संबंध में अपनी सिफारिश  शासन को प्रेषित करनी है। किसान सभा के उपाध्यक्ष सुशील ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा अपने मुद्दों पर गंभीर है आज की बैठक चेतावनी के तौर पर आयोजित की गई है यदि शासन ने 10% प्लाट के निर्णय में ढील बरती तो किसान सभा जबरदस्त आंदोलन करेगी और उसकी तैयारी में जुटी हुई है। आज की बैठक में महेश प्रजापति, प्रवीण भाटी, सूले यादव, अंकित यादव, निशांत भाटी, प्रशांत भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, नितिन चौहान, प्रधान तेजपाल सिंह, दुष्यंत सैन, संदीप भाटी, मोनू नागर, नरेश नागर, विक्रम मास्टर जी, यतेंद्र, सुंदर प्रधान उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!