प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग को क्यों नहीं बुला लेते हैं : तेजस्वी

द न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना । पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बेकार की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री के बिहार के दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को क्यों नहीं बुला लेते हैं? साउथ कोरिया के किम जोंग को भी बुला लें। सब मिलकर प्रचार करें। एक सवाल पर कि प्रधानमंत्री ने कल एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस को न देश की चिंता है ना समाज की चिंता है, उन्हें सिर्फ परिवार की चिंता है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कुछ भी कहते रहते हैं। पहले 10 साल का हिसाब दें।

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने देश की चिंता की है? गरीबी बढ़ाते हैं, महंगाई बढ़ाते हैं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। बाढ़ पर ध्यान नहीं दिया। एक सुई का कारखाना नहीं खोला 40 में से 39 सांसदों ने बिहार के लिए क्या किया? हिसाब तो उनको देना चाहिए? काम की बात तो बोलते नहीं हैं, बेकार की बातें बोलते हैं। पढ़ाई, दवाई, सिंचाई के बारे में नहीं बोलते हैं। उनके बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता उन्हें प्रधानमंत्री के पद से उठा रही है।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद