तो बिना आरएसएस के भी चुनाव जीत लेगी बीजेपी ?

चरण सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडियन एक्सप्रेस को जो इंटरव्यू दिया है उसको लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। जेपी नड्डा ने जब पूछा गया कि क्या बीजेपी को आरएसएस की जरूरत है ? तो उन्होंने जवाब दिया कि वाजपेयी जी के समय बीजेपी कमजोर थी तो आरएसएस की जरूरत नहीं थी। अब बीजेपी अपने आप में सक्षम है। मतलब अब जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि आरएसएस सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है और भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक संगठन है। वे लोग अपना काम कर रहे हैं और हम अपना।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि आरएसएस जेपी नड्डा के बयान को किस रूप में लेगा ? बताया जा रहा है कि इन लोकसभा चुनाव में जब पहले चरण के मतदान में कम वोट पड़े तो यह संदेश गया कि इससे बीजेपी को नुकसान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरएसएस मुख्यालय नागपुर में जाने की बात सामने आई। बीजेपी को यह जानकारी होने की बात सामने आई थी कि आरएसएस कार्यकर्ता पूरे मन से चुनाव नहीं लड़ा रहे हैं। उसके बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं के चुनाव में जुटने की बात सामने आई थी।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या बीजेपी अब बिना आरएसएस की मदद से चुनाव लड़ने का माद्दा रखती है ? क्या इन चुनाव में आरएसएस की नाराजगी पर बीजेपी कोई भाव नहीं देना चाहती है। जेपी नड्डा इन चुनाव में कई मिथक तोड़ने की भी बात कर रहे हैं। तो क्या जेपी नड्डा एक मिथक तोड़ना बिना आरएसएस के चुनाव जीतना बता रहे हैं।

दरअसल यह माना जाता है कि बीजेपी को आरएसएस कैडर ही चुनाव जितवाता है। आरएसएस की बिना सहमति के बीजेपी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया जाता है। जेपी नड्डा का यह इंटरव्यू उन खबरों को भी हवा दे रहा है, जिनमें फिर से सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साइड लाइन करने की बात सामने आ रही है। उन खबरों को भी हवा मिल रही है जिनमें बीजेपी में दो लॉबी होने की बात की जा रही है। एक लॉबी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो एक लॉबी का नेतृत्व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं।

ऐसे में तो यह भी कहा जा सकता है कि यदि बीजेपी को पूर्ण बहुमत न मिला तो आरएसएस प्रधानमंत्री का चेहरा बदल सकता है। या फिर यह कहें कि मोदी एंड टीम ने आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्या अब बीजेपी नेतृत्व आरएसएस की नाराजगी का सामना करना चाहता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जेपी नड्डा के बयान को यदि बीजेपी ने नहीं संभाला तो बीजेपी का मामला गड़बड़ा सकता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जो अपने भाषणों में बोल रहे हैं कि वह लिखकर दे रहे हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं। क्या आरएसएस और मोदी के बीच की खटास मानकर राहुल गांधी ऐसा कुछ बोल रहे हैं। इसमें दो राय नहीं कि आरएसएस को नाराज कर बीजेपी सरकार नहीं बना सकती है।
यह भी जमीनी हकीकत है कि आरएसएस सरकार जाने की कीमत पर तो अपनी नाराजगी व्यक्त नहीं कर सकती है। ऐसे में आरएसएस का प्रयास होगा कि बीजेपी को इतनी सीटें आएं कि वह सरकार बनाने में हस्तक्षेप कर सकें।

  • Related Posts

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!
    • TN15TN15
    • August 28, 2026

    आज़ादी की इस दूसरी लड़ाई में आंदोलित युवाओं…

    Continue reading
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार
    • TN15TN15
    • August 28, 2026

    एस. आर. दारापुरी  “डॉ. बी.आर. आंबेडकर शिक्षा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना