सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 397.7 एमडब्लूपी मॉड्यूल आपूर्ति का आदेश

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी सौरऊर्जा मॉड्यूल निर्माता विक्रम सोलर को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 397.7 एम एमडब्लूपी सौर पैनल मॉड्यूल की आपूर्ति करने का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है ।
विक्रम सोलर का मॉड्यूल गुजरात में 1,255 मेगावाट के खवड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिकांश हिस्से से बिजली निर्मिती करेगा । अत्याधुनिक तकनीक से लैस बाइफेशियल डीसीआर सौर पैनल मॉड्यूल की न्यूनतम ऊर्जा निर्मिती क्षमता 540 Wp है । विक्रम सोलर के ये सौर मॉड्यूल एएलएमएम के सख्त मानदंड को पूरा करते हैं ।
दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी न केवल भारत की सौर ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देती है, बल्कि उच्च दक्षता विकल्पों के माध्यम से शाश्वतता के लिए विक्रम सोलर की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है । यह परियोजना पूरी तरह से घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) ढांचे के अनुरूप है । यह भारत की घरेलू सौर पैनल विनिर्माण क्षमता को और बढ़ावा देने के विक्रम सोलर की प्रतिबद्धता को सक्षम और मजबूत करता है ।
कंपनी की इस नई सफलता के बारे में बोलते हुए विक्रम सोलर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री. ज्ञानेश चौधरी (Gyanesh Chaudhary) ने कहा, “यह ऐतिहासिक ऑर्डर विक्रम सोलर और एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के बीच स्थायी साझेदारी का एक मजबूत प्रमाण है । उत्कृष्टता के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता उन विभिन्न सौर परियोजनाओं में परिलक्षित होती है जिन्हें हमने एनटीपीसी के लिए सफलतापूर्वक बनाया है और हमारे बीच जो विश्वास का रिश्ता विकसित हुआ है, वह और भी गहरा हो गया है । भारत की सौरऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करने में अग्रणी, विक्रम सोलर में नवाचार और गुणवत्ता के लिए निरंतर जुनून है, जबकि कंपनीने हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है । दोनों कंपनियों के बीच यह सहयोग न केवल हमारे उद्योग नेतृत्व को और मजबूत करता है, बल्कि भारत को स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की ओर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के भी अनुरूप है । हम भारत को शाश्वतता के क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर हैं । ”
विक्रम सोलर ने खवड़ा सौरऊर्जा परियोजना की सफलता के लिए उच्च प्रदर्शनवाले सौर ऊर्जा मॉड्यूल के निर्माण की जिम्मेदारी ली है ।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत