जब तक जिंदा हूं देश को धर्म के आधार पर बांटने नहीं दूंगा : मोदी

रामनरेश

हाजीपुर । प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण को लेकर आरजेडी चीफ लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया। पीएम ने एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान के लिए लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की नजर आरक्षण पर है। वे लोग पिछड़ों-अति पिछड़ों और दलितों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

लेकिन जब तक मोदी है, गरीबों का अधिकार छीनने नहीं देगा। पीएम ने कहा कि आरजेडी के नेताओं तो महिला आरक्षण के कागज को भी फाड़ दिया था लेकिन अब ऐसा करने की उनकी हिम्मत नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में हर क्षेत्र में तरक्की हुई है। सरकार बनने पर अगले 5 वर्षों में विकास की गति और बढ़ेगी। आरजेडी के राज में सिर्फ अपहरण और फिरौती उद्योग ही फला-फूला है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब तक जिंदा हूं देश को धर्म और आरक्षण के आधार पर बांटने नहीं दूंगा’। ऐसी साजिशों को कभी कामयाब नहीं होने दूंगा । उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कह दिया है कि वो लोग मुसलमानों को आरक्षण देंगे और दलितों पिछड़ों का आरक्षण छीन कर देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, इनके पेट में पाप है। ये वोट बैंक की राजनीति करने के लिए ओबीसी, एससी एसटी का आरक्षण भी मुसलमानों को दे देना चाहते हैं, जबकि संविधान इसके खिलाफ है। बाबा साहेब अंबेदकर और खुद जवाहर लाल नेहरू भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। जनता संविधान का अपमान होने नहीं देगी।

उन्होंने विपक्ष के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कहा जाता है कि बीजेपी 400 पार आकर संविधान को बदलना चाहती है। पीएम ने कहा कि बीजेपी यानी एनडीए 2019 से 400 के करीब हैं, 5 साल हमलोग सत्ता में रहे हैं, इसलिए ऐसा कहना कि 400 पार आकर हम संविधान बदल देंगे ये निराधार है।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?