ग्रेटर नोएडा में सोसायटी के नागरिक ने बिल्डर का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। पंचशील ग्रीन-2,ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में सुविधाओं व मेंटिनेंस के साथ लेट पेमेंट चार्ज (एलपीएफ) का विरोध किया और सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के दफ्तर के बाहर और रोड पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

बता दे कि प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा जबरन लेट पेमेंट चार्ज वसूला जा रहा है और जो समय से पैसे जमा कर रहे है उन लोगों से भी अतिरिक्त चार्ज वसूलने का आरोप है। दरअसल, सोसाइटी में रहने वाले लोग बिल्डर प्रबंधन के सेल्स ऑफिस के बाहर एकत्र हुए थे। लेट पेमेंट चार्ज का विरोध करते हुए एलपीएफ का पुतला फूंका। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की तरफ से गलत चार्ज लिया जा रहा है। प्रबंधन के लोग अपनी मनमानी करते है। जबकि सोसाइटी के लोग समय से मेंटिनेंस जमा कर रहे हैं। आरोप है कि गलत तरीके से लगाए गए लेट पेमेंट चार्ज जमा नहीं करने पर बिजली तक काट दी जाती है। जिसका सोसाइटी के लोग पिछले तीन सप्ताह से विरोध करते हुए आ रहे है।

 

पांच साल से ले रहे है मेंटिनेंस चार्ज, सुविधा शून्य

 

लोगों ने आरोप लगाए है कि उनसे पांच माह का मेंटिनेंस चार्ज वसूला जा रहा है। जबकि सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। साफ-सफाई भी सोसाइटी में ठीक से नहीं की जा रही है। यहां तक लिफ्ट भी सोसाइटी की ठीक से काम नहीं करती है। आए दिन कोई न कोई गड़बड़ी सामने आती है। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान बिल्डर के बाउंसरों ने पुतला छीनने का भी प्रयास किया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह मनमानी करते हुए लेट पेमेंट चार्ज को नहीं हटाया गया और तो मेंटिनेंस शुल्क देना बंद कर दिया जाएगा

 

चार साल से स्विीमिंग पूल बंद

 

पंचशील हाइनिस के निवासियों ने स्विमिंग पूल को फिर से चालू करने की मांग की। निवासियों ने सूखे पूल के अंदर जाकर बाल्टी और मग में पानी भरकर एक सांकेतिक नहाने का प्रदर्शन किया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पूल लगभग चार साल से बंद है। बिल्डर की ओर से क्लब और अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन नहीं दी जा रही है।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi