तेजस्वी यादव के पिता नहीं काका के राज में हुई बहाली : आनंद मोहन

न्यूज़ फिफ्टीन ब्यूरो

शिवहर । तेजस्वी यादव चुनावी जनसभाओं में बिहार में अपने दम पर नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जिसपर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निशाना साधा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री के ‘जॉब शो’ करने की बात पर उन्होंने कहा कि 15 वर्षो तक लालू परिवार का राज रहा, तो कितने लोगों को रोजगार दिया? नीतीश कुमार ने लाखों लोगों को नौकरी दी है।

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने कहा कि उनसे यह बात पूछिए कि जब उनके माताजी और पिताजी का राज था, तो उन्होंने कितने लोगों को जॉब दिया? जॉब का तो पता नहीं लेकिन उन्होंने सैकड़ों-करोड़ों रुपए की वसूली जरूर की है। नीतीश कुमार ने बिहार में सारा काम किया है। उन्होंने पुलिस की, शिक्षकों की बहाली कराई, महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिलाया. अन्य विभाग में महिलाओं को रोजगार दिया।
उन्होने तेजस्वी जी कह रहे हैं की उन्होंने रोजगार दिया। लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं तो रोजगार तेजस्वी यादव बांटेंगे ? यह तो ऐसा हुआ कि पिता जी के राज में हुआ नहीं, लेकिन काका जी के राज में हो गया। यह सब समझने की बात है, इस चालाकी को लोग समझ रहे हैं। जॉब की बात तो नहीं, लेकिन वसूली की बात विभागों में जरूर हुई है।
आनंद मोहन ने कहा कि लालू यादव लैंड फॉर जॉब मामले में फंसे हुए हैं। ये लोग कैसे नौकरी देने के नाम पर वसूली करते हैं, यह जनता को अच्छे से पता है। नौकरी तो अकेले नीतीश कुमार देते थे और आगे भी देते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने शिवहर से जदयू प्रत्याशी लवली आनंद की जीत का दावा भी किया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’