बैलेट पेपर लूट-लूटकर राज करने वालों को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह : प्रधानमंत्री

अभिजीत पाण्डेय /रामनरेश

अररिया/मुंगेर । आरजेडी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का, गरीबों का अधिकार छीना है।

फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2011 में जब दिल्ली में आरजेडी और कांग्रेस की सरकार थी। तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने ओवीसी आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन, उस समय जागरूक कोर्ट ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। ओबीसी जातियों का आरक्षण छीनकर, कांग्रेस अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-राजद जैसी पार्टियां इतना धंस गई हैं कि उनके लिए संविधान भी मायने नहीं रखता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी आपका हक छीनने की प्रव्रत्ति से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की बहुत गहरी साजिश रची है। देश के संविधान ने साफ-साफ कहा है कि भारत में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता। लेकिन, कांग्रेस पूरे देश में धर्म आधारित आरक्षण के लिए जोर लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि उसका कर्नाटक का आरक्षण मॉडल पूरे देश में लागू हो।
इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब जब गरीबों को, देश के ईमानदार मतदाता को ईवीएम की ताकत मिली है, तो ये जो चुनाव के दिन लूट चलाते थे, वोट हड़पने के खेल खेलते थे, अभी भी वो परेशान है। इसलिए उनका दिनरात यही काम रहता है कि कैसे भी करके ईवीएम हटना चाहिए।आरजेडी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का, गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे।
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए है। इसमें, बिहार के आप सभी जागरूक भाई-बहनों की बहुत बड़ी भूमिका है। गुलामी के लंबे कालखंड से पहले जब बिहार समृद्ध था, तब भारत एक महाशक्ति था। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए चल पड़ा है, तो बिहार की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अररिया और सुपौल का ये स्नेह उनके लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है, बहुत बड़ी शक्ति है। पीएम ने कहा- ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है। आज दूसरे चरण का मतदान भी चल रहा है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। सभी मतदाताओं से, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने के लिए जाएं।’
जनसभा में उनके साथ मंच पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री नीरज कुमार बबलू और एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान भी मौजूद थे।

मुंगेर मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी।भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी।
पीएम मोदी ने कहा- ‘विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं। इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है और भारत के संविधान की भावना के विरुद्ध है।’
प्रधानमंत्री ने कहा ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक मॉडल बनाया है। उन्होंने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया। ओबीसी को संविधान ने जो 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उसमें से आरक्षण को काटकर मुस्लिमों को दे दिया। अब यही काम कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती है।’

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’