दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा पार्टी कर रही बेईमानी की साजिश : सौरभ भारद्वाज

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। आप पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली मेयर चुनाव में बेईमानी करने की साजिश रचि जा रही है, जिससे कि आप पार्टी के मेयर को हटाया जा सके और भाजपा का मेयर आ सके। जिसमें आज सुबह 9 बजे दिल्ली मेयर का चुनाव होना है लेकिन अभी तक प्रेसाइडिंग ऑफिसर की नियुक्ति नहीं की गई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि पूरे देश ने देखा कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पार्टी ने कैसे वोटों को चोरी करने की कोशिश की और इसमें जो मुख्य विलेन थे वह चुनाव के प्रेसाइडिंग ऑफिसर थे। दिल्ली में मेयर चुनाव हुआ तो आप पार्टी 134 पार्षदों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी, जो सीनियर काउंसलर होता है उसे प्रेसाइडिंग ऑफिसर बनाया जाता है।

उपराज्यपाल ने भाजपा पार्टी के काउंसलर को प्रेसाइडिंग ऑफिसर बनाया और उसने बेईमानी से वोट डलवाने की कोशिश की थी। आज होने जा रहे हैं मेयर चुनाव में परंपरा व नियम के अनुसार शैली ओबरॉय को प्रेसाइडिंग ऑफिसर होना था लेकिन उपराज्यपाल इस परंपरा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेसाइडिंग ऑफिसर बनने की फ़ाइल जो यूडी मिनिस्टर के पास से होते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय और फिर उपराज्यपाल कार्यालय जानी थी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज सुबह 9 बजे दिल्ली मेयर का चुनाव है लेकिन हमारे पास अभी तक प्रेसाइडिंग ऑफिसर की कोई फाइल नहीं आई है। दिल्ली के उपराज्यपाल केरल में पादरियों से मिल रहे हैं, जबकि दिल्ली मेयर चुनाव के लिए प्रेसाइडिंग ऑफिसर नहीं नियुक्त हो सका है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी साजिश कर रही है कि चुनाव हो तो उसमें वह बेईमानी कर सके।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर