पड़ोसी को बीच-बचाव पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी कीमत !

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गगोल गांव का है जहां चतर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं सोमवार रात 9:00 बजे चतर सिंह ने अपने बेटे रिंकू को शराब पीने से मना किया जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। जिसके बाद इनके पड़ोस में ही रहने वाले बृजपाल जब मौके पर आया और दोनों को समझाने का प्रयास करने लगे ।

जिसके बाद भी बाप बेटे नहीं माने ऐसे में जोश में आकर जब बेटे ने अपने पिता के सर पर बाट मारने का प्रयास किया तो बीच बचाव में सामने आए पड़ोसी बृजपाल के सिर पर वह लग गया। जिसके बाद पड़ोसी वही लथपथ हालत में गिर गया। ऐसे में वहां मौजूद अन्य लोग घायल बृजपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर एएसपी ब्रह्मपुरी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद झगड़ा करने वाले बाप-बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

Related Posts

सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

Continue reading
Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’