भाजपा को हराने व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीताने के लिए माकपा ने चलाया सघन प्रचार अभियान

गौतमबुद्धनगर, भाजपा हराओ, लोकतंत्र व मजदूरों के हक अधिकार बचाओ अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर, जनवादी महिला समिति, किसान सभा व सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने प्रचार के अंतिम दिन जोरदार तरीके से प्रचार अभियान चलाया। प्रचार अभियान के दौरान भंगेल फेस-2, नोएडा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है यह हर 5 साल में एक बार होने वाला आम चुनाव नहीं है, इस चुनाव पर हमारे- आपके जीवन और यहां तक की पूरे देश का भविष्य टिका हुआ है। 2014 में जिन झूठे वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई थी उनकी सच्चाई आज देश की जनता के सामने हैं। पिछले 10 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने मालिकों को लूट की खुली छूट दी, पुराने श्रम कानून को खत्म किया, मालिकों के पक्ष में नए लेबर कोड बनाए, जिनके लागू होते ही चाहे हम फैक्ट्री मजदूर हो, निर्माण श्रमिकों हो या फिर किसी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी हो, हमारे तमाम हक- अधिकार छीन जाएंगे, काम के घंटों, कार्य स्थल पर सुरक्षा, वेतन, सामाजिक सुरक्षा- सब कमजोर हो जाएंगे। यानीकि मोदी सरकार ने मालिकों को हमारे शोषण की इजाजत दे दी है। ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया तथा सीमित अवधि की रोजगार व्यवस्था व अप्रेंटिसशिप एक्ट में बदलाव लाए, जिससे रोजगार की सुरक्षा ही नहीं बची है। महंगाई व बेरोजगारी आज चरम पर है इसी का नतीजा है कि मलिक काम पर रखते समय मनमर्जी शर्तें मजदूरों पर थोप रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मजदूरों को अपने और अपने बच्चों का जीवन बचाए रखना है। साथ ही इस महान देश को बचाए रखना है तो हमें बीजेपी को हराना ही होगा भाजपा को हराने का मतलब है मजदूर विरोधी नीतियों को पीछे धकेलना। इसीलिए मजदूर संगठन सीटू सभी मेहनतकश भाई और बहनों से अपील करती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट करें। अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों तथा साथी मजदूरों को भी यही करने के लिए कहें। अपनी लोकसभा गौतम बुध नगर सीट पर भाजपा के सामने सबसे मजबूत उम्मीदवार इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को वोट दे और दिलवाएं।
गांव बरौला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान ने कहा की नई शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा को और महंगा कर दिया जिसके जरिए भाजपा सरकार साफ संदेश देना चाहती है कि मजदूर का बच्चा डॉक्टर- इंजीनियर नहीं केवल और केवल मजदूर ही बन सकता है।

 


सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि 10 सालों में हर मोर्चे पर फैल केंद्र सरकार पिछली सरकारी योजनाओं को “मोदी की गारंटी” के नाम से जनता में परोस रही है। हमारे जीवन और जीविका पर जिस तरह के हमले मोदी सरकार ने किए उसके बाद यह तमाम स्कीम गरीब जनता के साथ सिर्फ कोरा मजाक है। भाजपा, आरएसएस तथाकथित ,”हिंदू राष्ट्र” की आड़ में बड़े पूंजीपतियों का शासन कायम करना चाहती है जिससे बहुमत जनता मोदी जी के नए भारत में पूंजीपतियों की गुलाम बनकर रह जाएगी।
ग्राम अच्छेजा में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित जनसभा में अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने सभा में हिस्सा लिया।
जगह-जगह चलाए गए चुनावी प्रचार का नेतृत्व माकपा नेता गुड़िया देवी, आशा यादव, कल्पना, मुकेश कुमार, लता सिंह आदि ने किया।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’