नोएडा पुलिस कमिश्नर ने भी मांगा जनता से वोट

ऋषि तिवारी
नोएडा। यूपी में तैनात नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लोकसभा चुनाव में जनता से वोट की मांग की है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर के द्वारा जनता से वोट मांगने का यह मामला बेहद खास है।

बता दे कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित पूरे जनपद के लोगों से 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील है। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि नोएडा पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। देश की रक्षा देश की सुरक्षा के नाम पर, देश के विकास के नाम पर, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा सहित जनपद के सभी मतदाताओं को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।

सबसे बड़ा अधिकार मानते हुए करें मतदान

उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस जिला प्रशासन ने जनपद में बने सभी बूथों पर व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था बूस्टेड है। सुरक्षित माहौल और परिवेश में मतदान करने के लिए नोएडा पुलिस पूरी तरह से कटिबंध है। उन्होंने नोएडा तथा ग्रटर नोएडा सहित पूरे जिले की जनता से अपील की कि वह अपने वोट को अपना सबसे बड़ा अधिकार मानते हुए आगामी 26 अप्रैल को वोट करने जरूर जाएं।

पुलिस कमिश्नर ने एक्स पर की पोस्ट

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा सहित पूरे जनपद के लोगों से 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की है। अपनी अपील में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 26 अप्रैल को जनपद में वोट डाले जाएंगे लोकतंत्र के इस पार्क में हिस्सा बनने के लिए जनपद के प्रत्येक निवासी को अपने घरों से बाहर निकाल कर वोट डालना चाहिए। यदि हम देश के भविष्य के लिए चिंतित हैं, उसके बारे में अच्छा सोचते हैं तथा अपनी अगली पीढ़ी के बारे में अच्छा करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें वोट जरुर डालना चाहिए।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’