हमलोग परिवारवादी नहीं हैं पर लोग परिवार के लिए ही करते हैं काम : नीतीश

अभिजीत पांडे /भवेश कुमार
बांका । नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग परिवारवादी नहीं है पर वे लोग परिवार के लिए काम करते हैं।सोमवार को रजौन ब्लॉक मैदान परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं, रोजगार, नौकरी आदि पर कई काम किए है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर चोट किया।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग परिवारवादी नहीं है पर वे लोग परिवार के लिए काम करते हैं। लालू प्रसाद का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं। पहले खुद लड़ा फिर पत्नी और बेटा को बनाया अब सब बेटी को बनवा रहा है। महिलाओं को पढ़ने लिखने से लेकर नौकरी रोजगार का अवसर दिया है एवं महिलाओं के लिए नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 नवंबर से हम सरकार में हैं। तब से बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि हमसे पहले जिसकी सरकार थी वह याद है न कोई शाम में नहीं निकलता था। सब रात में घर से निकलने में डरता था। सीएम ने कहा कि अब रात में लड़का लड़की सब साथ में घूमते है। अब कोई डर नहीं है।

“पति-पत्नी का राज था. खुद हटे तो पत्नी को सत्ता दे दी। जंगलराज में कोई घर से नहीं निकलता था। कहीं आने जाने का रास्ता नहीं था उन लोगों के जमाने में क्या हालात थे? पहले बेटा को बनाया फिर बेटी को बनाया। उनको सिर्फ परिवार की चिंता है। हम काम करते हैं और वे कमाने की कोशिश करते हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में बिहार में चौमुखी विकास हुआ है।

महिलाओं को पढ़ने लिखने से लेकर नौकरी रोजगार का अवसर दिया गया है। महिलाओं के लिए नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया है। बिहार पुलिस में देश अन्य राज्यों के अनुपात सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल है। तेजस्वी यादव द्वारा 17 महीने में नौकरी देने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नौकरियों को देने के लिए उनकी सरकार ने पहले से ही रोड मैप तैयार रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि बिहार सरकार का कार्यकाल खत्म होते होते 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। अभी तक चार लाख लोगों का रोजगार हो गया है। एक लाख का अभी तुरंत होने वाला है। तीन लाख का काम शुरू करवाने वाले हैं। जरूरत पड़ा तो उसके आगे भी नौकरी दी जाएगी. इसके लिए सरकार तत्पर है।

सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन आज एक परिवार के लोगों का पार्टी पर कब्जा है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। सीएम ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहां कि पहले मदरसा की स्थिति क्या थी? पहले हमेशा झगड़ा होता था। जब भाजपा के साथ आए तो कभी हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा नहीं हुआ।

सभा मे जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय झा, एनडीए प्रत्याशी गिरधारी यादव, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पूर्व विधायक मनीष कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!