कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुई शुरू, 10: 30 बजे तक 15 फीसद हुआ मतदान

 बूथ के साथ कंट्रोल रूम से भी डीएम और एसपी कर रहे निगरानी

 मो.अंजुम आलम
जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार की सुबह 7 बजे से चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमुई के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। भीषण गर्मी के बीच मतदाता कतारबद्ध अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर खुशियां देखी जा रही हैं। सभी मतदाताओं की पर्ची और पहचान पत्र का भी मिलान किया जा रहा है। अधिकांश मतदाता विकास के मुद्दे को लेकर मतदान करने पहुंचे हैं जबकि युवा रोजगार के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं। 10: 30 बजे तक 15 फीसद मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चौक चौराहों पर भी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, एडीएम, एसडीओ अभय कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही कंट्रोलरूम से निगरानी रखी जा रही है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पदाधिकारियों की पैनी नजर बूथों पर टिकी हुई है।सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है।दिनभर चाक चौबंद ब्यवस्था के अंतर्गत सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ कहीं से किसी भी क्षेत्र से किसी अप्रिय वारदात की सुचना नहीं है। कुल मिलकर वोट का प्रतिसत ५० के आसपास रहा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!