भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश का युवा संकल्पित : सांभवी चौधरी

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। वारिसनगर विधानसभा एनडीए के घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समस्तीपुर लोकसभा प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने बैठक किया। साथ ही वारिसनगर विधानसभा के विभिन्न गाँवों में प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने जनसंपर्क किया।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी ने एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मांडर आईटीआई कॉलेज सतमलपुर वारिसनगर मे विधानसभा स्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता वारिसनगर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह और मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी श शाम्भवी चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा का संपूर्ण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सांसद निधि का शत प्रतिशत खर्च विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। आज पूरा देश यशस्वी प्रधानमंत्री शनरेंद्र मोदी जी के कार्यशैली की तारीफ कर रहा हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश का युवा संकल्पित है।

एनडीए सरकार के 10 साल के शासनकाल में सभी वर्गों और क्षेत्रों का विकास हुआ है। गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए है और अगले पांच साल में 3 करोड़ गरीबों को नए मकान दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवा‚ महिला‚ किसान व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए एनडीए सरकार 3.0 के लिए योजना तैयार है। हेलिकॉप्टर निशान पर दिया गया हर एक वोट सभी योजनाओं को पूरा करने मे सहयोग करेगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, समस्तीपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा‚ वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, लोजपा (रा०) के जिलाध्यक्ष हिरा सिंह, रोसड़ा विधायक विरेंद्र पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

बैठक के उपरांत वारिसनगर विधानसभा के कुसैया‚ रामपुर विशुन‚ धनहर‚ धुरलख गॉंव में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से आशीर्वाद लिया और एनडीए के पक्ष में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए