सभी कक्षाओं के तीन टॉपर्स को किया गया सम्मानित

राम विलास
राजगीर। शहर के नालंदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक शैक्षणिक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह में अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के तीन टॉपर्स को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार ने बच्चों के हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि हौसले से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा जरुरी है। परीक्षा में अधिक अंक लाने के लिए अधिक मेहनत करने के लिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। मेहनत से पढ़ाई करने, सुन्दर हैंडराइटिंग बनाने पर जोर देते हुए निदेशक ने कहा कि आप सभी देश और समाज के भविष्य हैं। आप अच्छा करेंगे तभी देश अच्छा बनेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा जिस विषय में 90 प्लस अंक लाने वाले बच्चे अधिक होंगे।

उस विषय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित छात्रों में कक्षा एक के सौम्या राणा को प्रथम, इशिका कुमारी को द्वितीय, गणेश कुमार को तृतीय और कक्षा दो के आदित्य कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय तथा विष्णु कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया है।

इसी तरह कक्षा तीन के राजभव्या को प्रथम, प्रियांशी कुमारी को द्वितीय और नेहा कुमारी को तृतीय और चौथी कक्षा में श्रृष्टि रानी को प्रथम, मयंक कुमार को द्वितीय तथा रानी कुमारी को तृतीय पुरस्कार के अलावे पांचवी कक्षा में प्रियांशी कुमारी को प्रथम, रिया राज को द्वितीय और आनंद कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी तरह छठी कक्षा के सूर्यदीप कुमार को प्रथम, कोमल कुमारी को द्वितीय और अक्षत आनंद को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। सातवीं कक्षा के राधा कुमारी को प्रथम, शिवम कुमार को द्वितीय, अंकित कुमार को तृतीय स्थान मिला है। आठवीं कक्षा के वैष्णवी कुमारी को प्रथम, करिश्मा कुमारी को द्वितीय, विक्रम कुमार को तृतीय पुरस्कार और नवमीं कक्षा के सिद्धि कुमारी को प्रथम, आराध्या कुमारी को द्वितीय और मयंक कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया है।

इस मौके पर निदेशक सुनील कुमार के अलावे लव कुमार, दिलीप कुमार, गौरव कुमार, राम कुमार, आकाश कुमार, अतुल कुमार, गायत्री कुमारी, कुमकुम कुमारी, रोजी कुमारी, सुलेखा कुमारी, पुजा कुमारी, प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!