डॉ महेश शर्मा ने जिले में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

ऋषि तिवारी
नोएडा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को अम्बेडकर पार्क सेक्टर 37 में नोएडा माननीय सांसद और लोकसभा गौतम बुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा और अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माला अर्पण किया उनको नमन किया।

 

डॉ महेश शर्मा ने इस मौक़े पर कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है, इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ा है, इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने सारे समाज को एकत्र करके एक साथ आगे बढ़ाने में, संवैधानिक ढांचे में उसकी व्यवस्था की थी। आंबेडकर जी को अगर सच्चे मायने में याद करना हो तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। ये सब हम लोगों की जिम्मेदारी है और भाजपा उनकी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वो सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं, आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जाते हैं और वो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण की ओर जाते हैं। कार्यक्रम में महामंत्री गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, अजय गौतम, मुकतानन्द प्रधान, तन्मय शंकर, अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, अहसान, ख़ान, ओम यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार