नौकरी पर झूठमूठ का श्रेय ले रहा है ये लोग : नीतीश

राम नरेश
पटना । कुछ लोग बिना काम किये अपना प्रचार प्रसार में लगा है। मैं प्रचार-प्रसार में नहीं रहता हूं , सिर्फ अपने काम में लगे रहते हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे और लालू यादव परिवार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए।

नीतीश ने कहा कि बिहार में नौकरियां देने में इनकी कोई भूमिका नहीं है। 2005 के पहले इनके माता-पिता की सरकार 15 साल तक रहा उस वक्त कोई काम हुआ था क्या । बिहार में लोग शाम में डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे, कही कोई सड़क भी नही था।सीएम ने कहा कि आज पटना समेत पूरे बिहार को देखिए सड़कों और पुल-पुलिया का जाल बिछ गया है । तेजस्वी पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यह लोग अपना प्रचार प्रसार में लगा है। मैं प्रचार-प्रसार में नहीं रहता हूं , हम अपने काम में लगे रहते हैं।

पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हमलोग आए तो सब ठीक करवाए। लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को मालूम है मैने क्या काम किया है।लालू यादव की दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब का कोई मतलब नहीं है, जो मन में आए वो करते रहें। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। मैं लोगों के बीच में जा रहा हूं और हर जगह चुनाव प्रचार में जाऊंगा। हम सभी लोग जीतेंगे। समाज के हर तबके का उत्थान हुआ है और इसी सिलसिले में मैं हर जगह जाऊंगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा