मैदान ले लिए और पहलवान खोज रही है कांग्रेस

अभिजीत पांडे
पटना। महागठबंधन में 9 लोकसभा चुनाव सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। जो स्थिति दिख रही है, उससे लगता है कि कांग्रेस अभी राजग के बागियों का इंतजार कर रही है।महागठबंधन में सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को 9 सीट मिली है. जिसमें किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटनासाहिब, सासाराम और महाराजगंज की सीट है।

दूसरे चरण के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक मात्र तीन लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। किशनगंज से सांसद मो जावेद, कटिहार से तारिक अनवर और भागलपुर से अजित शर्मा को टिकट मिला है। बाकी बची 6 सीटों पर
कांग्रेस अभी तक यह नहीं तय कर पा रही है कि उनके कौन से उम्मीदवार एनडीए के प्रत्याशी को टक्कर दे सकते हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बाकी की 6 सीटों पर अभी तक ना तो स्क्रीनिंग हुई है और ना ही किसी का नाम सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास भेजा गया है।

कांग्रेस की नजर बीजेपी के बागी नेताओं पर है। मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद का बीजेपी ने टिकट काट दिया। ऐसे में नाराज अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।अब चर्चा यह है कि अजय निषाद को कांग्रेस मुजफ्फरपुर से टिकट दे सकती है। वहीं सासाराम के सांसद छेदी पासवान का भी बीजेपी ने टिकट काट दिया है। छेदी पासवान के भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हो रही है । यदि छेदी पासवान कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वह भी सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदार रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी की ऐसी स्थिति का मुख्य कारण है क्षेत्रीय दलों के भरोसे आगे की राजनीति करना। उत्तर प्रदेश में जब से मुलायम सिंह यादव के साथ बिहार में लालू प्रसाद के साथ मिलकर कांग्रेस आगे की राजनीति की, उसके बाद वहां कांग्रेस का जनाधार काम होता चला गया। बिहार के अनेक राज्यों में कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटी चली गई।बिहार कांग्रेस के नेताओं को अभी तक यह नहीं पता है कि बाकी बची 6 सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा। यानी मैदान ले लिए और पहलवान खोज रहे हैं।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर