सपा, बीजेपी या फिर कांग्रेस में से किस पार्टी से पर्चा भरेंगे वरुण गांधी ? 

BJP सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी के टिकट को लेकर संशय बना हुआ है। बीजेपी ने पीलीभीत सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी से वरुण गांधी के प्रत्याशी पर संशय है।  इस बीच उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी टिकट दे या न दे लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय हो गया है। नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सीटों में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं।

संसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत, संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता  एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है, जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर बीजेपी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या सपा की ओर रुख करेंगे यह साफ नहीं है। दावा है कि वरुण गांधी ने अपना मन पीलीभीत से ही चुनाव लड़ने का बना लिया है। यह साफ हो गया है। इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे।

  • Related Posts

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • August 7, 2026
    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना