बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से किया छलनी, सिर, छाती और पेट में मारी गई चार गोली,जांच में जुटी पुलिस

 अंजुम आलम

जमुई । लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बघमा और मगही गांव के बीच में ठाकुराइन आहर के पास अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मगही गांव निवासी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका के शव को देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां जिलाधिकारी के आदेश बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के हवाले कर दिया गया।

मृतका के पति संजय यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर से दिखाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बघमा और मगही के बीच ठकुराइन आहर के पास पहुंची इसी दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और पीछे से गोली चला दी। उनकी पत्नी को गोली लगने के बाद वे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी के अलावा कई अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि 2021 में अपराधियों के द्वारा उनपर भी जानलेवा हमला किया गया था उन्हें सात गोली मारी गई थी लेकिन बच गए थे और उस मामले में उनकी पत्नी पबिया देवी चश्मदीद गवाह थी। जिस वजह से उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं घटना के बाद अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस अपराधियों की तालाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी