एनकाउंटर में गोली लगने से 3 करोड़ की डकैती केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी डकैत को दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कम से कम 5 डकैती केस में वांछित बदमाश मिराज पर 2 लाख रुपए का इनाम था। पकड़ा गया बदमाश पिछले साल करीब 3 करोड़ की हुई डकैती केस का भी मास्टरमाइंड था। शुक्रवार तड़के द्वारका के धुलसिरास गांव में एनकाउंटर में गोली लगने के बाद मिराज क्राइम ब्रान्च के हत्थे चढ़ गया है
मुठभेड़ के दौरान डकैत मिराज उर्फ मेहराज के पैर में गोली लगी है। पिछले साल अशोक विहार में हुई 3 करोड़ की डकैती केस में वह वांछित था। मिराज और उसके गुर्गों ने एक कारोबारी के घर लोगों को बंधकर बनाकर वारदात को अंजम दिया था। इस घटना के बाद से स्पेशल सेल, क्राइम ब्रान्च और नॉर्थवेस्ट दिल्ली की पुलिस की कई टीमें मिराज की तलाश में जुटीं थीं। यह भी माना जा रहा था कि मिराज गिरफ्तारी से बचने के लिए बांग्लादेश भाग चुका है। पुलिस ने उसके सिर पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) संजय भाटिया ने कहा कि गुरुवार रात क्राइम ब्रान्च की पश्चिमी रेंज-II (WR-II) के सदस्यों को जानकारी मिली थी कि फरार मिराज द्वारका के धुलसिरास गांव में अपने गुर्गों के साथ आने वाला है। यह सूचना इंस्पेक्टर अक्षय कुमार को दी गई। सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने टीम बनाकर मिराज को दबोचने में सफलता पाई।
पिछले साल 7 मई को तड़के कम से कम 5 बदमाश हथियार के साथ अशोक विहार निवासी कारोबारी के घर घुस गए। कारोबारी अपने माता-पिता, पत्नी, बहन और बच्चों के साथ घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों के पास गन के अलावा चाकू और लोहे काटने वाले औजार थे। ग्राउंड फ्लोर पर कारोबारी का ऑफिस था। डकैत खिड़की के ग्रिल को काटकर घर में दाखिल हुए। पहले उन्होंने दफ्तर को खंगाला जहां कुछ नहीं मिला।
इसके बाद पहली मंजिल पर गए और परिवार के लोगों को जगाया। उन्होंने पूरे परिवार को बंधकर बनाया और तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कारोबारी को बैट से पीटा और कैश-जूलरी का पता लगा लिया। 1.38 करोड़ कैश और करीब 1.50 करोड़ की जूलरी के साथ फरार हो गए। जाते हुए उन्होंने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। अपने साथ मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्डर भी साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की और एक महीने बाद चार संदिग्धों को दबोचा। हालांकि मुख्य अभियुक्त मिराज फरार था।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बांग्लादेश से क्रिकेट का एक अजब मामला सामने…

    Continue reading
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”