पश्चिम देशों को है रूस से खतरा ,पुतिन की चेतावनी

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पश्चिम देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रूस परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है. यदि अमेरिका अपने सैनिकों को रूस भेजता है, तो इसे युद्ध के लिए भड़काने वाली कार्रवाई मानी जाएगी. ऐसे में रूस के न्यूक्लियर पावर को समझना जरूरी है. रूस के पास कितने परमाणु बम हैं और कहां तैनात हैं? आइए इस खबर में रूस के परमाणु हथियारोंसे जुड़े ऐसे ही सवालों के बारे में जानते हैं.

रूस के पास कितने परमाणु हथियार?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस को सोवियत संघ के परमाणु हथियार विरासत में मिले हैं, जिसके बाद रूस के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा भंडार है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन लगभग 5,580 परमाणु बमों को कंट्रोल करते हैं.

एफएएस के मुताबिक, रूस के कुल 5,580 परमाणु बमों में से 1200 परमाणु बम पुराने हो गए हैं, अब इनको रूस की आर्मी ने सेवा से बाहर कर दिया है. इसके बावजूद रूस के पास आज भी लगभग 4,380 परमाणु बमों हैं. इनमें से लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल और कम दूरी की मिसाइलें शामिल हैं, इनका पुतिन कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

रूस ने कहां तैनात किए हैं परमाणु हथियार?

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक रूस ने 1710 परमाणु बमों को रणनीतिक तौर पर तैनात किया है. रूस ने 870 न्यूक्लियर बमों को भूमि-आधारित बैलिस्टिक मिसाइलों पर तैनात किया है, वहीं लगभग 640 परमाणु बमों को समुद्र में पनडुब्बियों पर तैनात किया हुआ है.

इसके अलावा, एफएएस का अनुमान है कि 200 परमाणु बमों को रूस ने भारी बमवर्षक ठिकानों पर तैनात किया है, जो रुस की वायुसेना के कंट्रोल में हैं. इतनी संख्या में परमाणु बमों की तैनाती महज कुछ मिनट में ही दुनिया को कई बार नष्ट करने की क्षमता रखती है.

रूस परमाणु हथियारों का कब प्रयोग करेगा? इसको लेकर 2020 में रूस ने एक गाइडलाइंस भी जारी किया है. रूस के परमाणु सिद्धांत 2020 के मुताबिक, जब देश का अस्तित्व खतरे में पड़ता नजर आएगा तो इन परमाणु हथियारों को रूस इस्तेमाल कर सकता है. ऐसे में रूस ने पश्चिमी देशों को रूस-यूक्रेन जंग से दूर रहने की चेतावनी दी है.

परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा रूस

संयुक्त राज्य अमेरिका ने साल 2022 की न्यूक्लियर से जुड़ी एक रिपोर्ट में कहा, रूस और चीन अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहे हैं और इन हथियारों को और आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस को और भी परमाणु हथियार मिल सकते हैं. अमेरिका ने साल 2024 में रूस की परमाणु धमकी पर चिंता जाहिर की है.

परमाणु हथियार चलाने की ताकत किसके पास?

रूस में परमाणु हथियारों को चलाने का अंतिम निर्णय देश के राष्ट्रपति के पास होता है. ऐसे में व्लादिमीर पुतिन ही परमाणु हथियारों के प्रयोग का अंतिम आदेश दे सकते हैं और पुतिन ही पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं.

रूस के परमाणु हथियारों से कितना खतरा?

यूएन स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉप्यूलेशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, दुनिया की आबादी 8 अरब है. अगर 400 परमाणु बमों को धरती के अलग-अलग हिस्सों पर गिरा दिया जाए तो मानवता हमेशा के लिए गायब हो जाएगी. ऐसे में रूस के 4,380 परमाणु बमों से दुनिया को 11 बार दहलाया जा सकता है.

  • Related Posts

    ईरान के छात्रों की जान बचाने के कारण 6 महीने ‌ जेल की सजा मुझे मिली

    प्रोफेसर राजकुमार जैन 2 फरवरी, 1978 को ईरान…

    Continue reading
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    Donald Trump on Khamenei Funeral : ईरान के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • July 6, 2026
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    • By TN15
    • July 6, 2026
    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा