पंजाब के ढाबे में सेना के जवानों पर हमला,  मालिक और कर्मचारियों ने पीटा 

UPI से पेमेंट को लेकर हुई थी कहासुनी, छोटी सी झड़प बदली झगडे में बदली, सेना का मेजर और 16 जवान घायल

पंजाब के भरतगढ़ में सेना के मेजर और 16 जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आय़ा है। ढाबे में खाना खाने के बाद पेमेंट को लेकर विवाद होने के बाद मेजर और जवानों पर हमला किया गया। जिसमें वो घायल हो गए।
द न्यूज 15 ब्यूरो चंडीगढ़। पंजाब के मनाली-रोपड़ रोड पर भरतगढ़ के पास एक ढाबे के मालिक और कर्मचारियों ने सेना के मेजर और 16 जवानों की एक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के मेजर और कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कीरतपुर साहिब थाने में एफआईआर दर्ज कर ढाबा मालिक और मैनेजर समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि करीब दो दर्जन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

मनाली से लौट रहे थे सभी

 

जानकारी के अनुसार अनुसार, सेना के जवानों के साथ मारपीट का मामला सोमवार का है। जब लद्दाख स्काउट्स के मेजर सचिन सिंह कुंतल और उनके साथ कुछ जवान पिछले दिन लाहौल में आयोजित स्नो मैराथन जीतकर हिमाचल प्रदेश के मनाली से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चंडीमंदिर जा रहे जवानों की टीम रात करीब सवा नौ बजे रोपड़ जिले के भरतगढ़ के पास अल्पाइन ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। जहां जवानों और ढाबा मालिक के बीच बिल के भुगतान के तरीके को लेकर विवाद हो गया।

 

यूपीआई पेमेंट को लेकर विवाद

 

ढाबा के मालिक ने यूपीआई के जरिए भुगतान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। टैक्स से बचने के लिए उन्होंने सेना के जवानों से नकद भुगतान करने के लिए कहा। इसे लेकर सेना के जवानों और होटल के मालिक के बीच बहस शुरू हो गई। जवानों द्वारा ऑनलाइन बिल का भुगतान करने के बाद भी मालिक ने नकद भुगतान करने के लिए कहने लगा। मेजर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसी बीच लगभग 30-35 लोगों ने मेजर और उनके साथ आए जवानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मेजर को मुक्का मारा और लाठियों और लोहे के डंडों से पीटा। इससे मेजर के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

  • Related Posts

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों को शर्मसार…

    Continue reading
    पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज नया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी