दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ पूसा में प्रतिवाद मार्च

समस्तीपुर पूसा दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ भाकपा-माले के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत आज पूसा के दक्षिणी हरपुर में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नफरत व पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाओ, नफरत की राजनीति नहीं चलेगी आदि नारे लगाये। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। मार्च विशनपुर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए हरपुर चौक पर पहुँचा। जहाँ एक प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव भाग्यनारायण राय व संचालन अजय कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि दिल्ली में नमाज पढ़ रहे युवकों पर जो पुलिसिया लात चली है, दरअसल वह बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान पर हमला है। नमाजियों को लात से मारना भाजपा की नफरती राजनीति एवं उसके प्रचार-प्रसार का परिणाम है। संविधान में भाईचारे व धर्म की आजादी की बात कही गई है, लेकिन आज उसी संविधान को खत्म करने की साजिश चल रही है।
भाजपा खुलेआम अब संविधान बदलने की बात कह रही है। संविधान बचाने की लड़ाई हम मजबूती से लड़ते रहेंगे। मौके पर गनौर कापर, रोहित कुमार, अमरजीत कुमार, अजीत कुमार, बिंदु कुमार,मनोज कुमार , सुधीर कुमार, केवल महतो, लाल बाबू राय, जोगिंदर महतो, सुरेंद्र सहनी इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 11, 2026
    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI

    • By TN15
    • June 11, 2026
    होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI

    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    • By TN15
    • June 11, 2026
    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय