पवार ने मोदी पर बोला हमला, कहा – सब गारंटी दे रहे हैं पर एमएसपी क़ानून की गारंटी नहीं 

‘दिल्ली चलो’ का नारा दे रहे किसानों का आंदोलन जारी है। इस समय हजारों की संख्या में किसान दिल्ली-हरियाणा के शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर डटे हैं. इस मसले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार (Sharad Pawar) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार (21 फरवरी) को कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को तरह-तरह की ‘गारंटी’ दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ किसान बढ़ते कर्ज के कारण सुसाइड कर रहे हैं. पुणे के अंबेगांव तहसील के मंचर में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि देश में किसान कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

वे कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिलता. कृषि में जितना लागत लगता है उतनी आय नहीं होती जिस वजह से किसान कर्ज में दब जाते हैं और इस हालात के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते हैं. यह परिस्थिति देश में बनी हुई है। शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि अखबारों और टेलीविजन चैनल विज्ञापन से भरे हुए हैं जहां पीएम मोदी किसानों को विभिन्न गारंटी जैसे कि उत्पाद के लिए अच्छी कीमत और बाजार देते दिख रहे हैं. राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ ‘मोदी की गारंटी’ है लेकिन दूसरी तरफ कोई (किसान) खुदकुशी कर रहा है।
दिलीप वल्से पाटिल की वफादारी पर उठाए सवाल

एनसीपी नेता दिलीप वल्से पाटिल पर निशाना साधते हुए शरद पवार ने कहा कि पहले की पीढ़ी के नेता अपनी पार्टी के प्रति वफादार होते थे और अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करते थे लेकिन अब वह बात नहीं है. वल्से पाटिल कभी शरद पवार के भरोसेमंद सहयोगी हुआ करते थे  लेकिन वह एनसीपी के उन नेताओं में हैं जिन्होंने अजित पवार के साथ मिलकर पिछले साल बगावत कर दी थी. शरद पवार ने कहा कि आज के समय के नेता अपनी ही पार्टी से कोई वफादारी नहीं दिखाते, उनसे मतदाताओं के प्रति वफादार होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह