Samajwadi Party Candidate List : अखिलेश ने यूपी की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गाजीपुर से बसपा सांसद भी सूची में शामिल     

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है। सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है। सपा इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

सपा की मौजूदा सूची के बाद एक ओर जहां यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब गाजीपुर से बसपा अब किसको उम्मीदवार बनाएगी तो वहीं कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है. माना जा रहा था कि कांग्रेस,राज्य की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दावा ठोंक रही थी। सपा ने यह लिस्ट ऐसे वक्त में जारी की है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि पहले सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए।
 
सपा ने लिस्ट के जरिए दिया ये संदेश

सपा की इस लिस्ट से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल, सपा के साथ गठबंधन में नहीं है। बीते महीने 19 जनवरी को जब अखिलेश और जयंत ने तस्वीरें शेयर कर गठबंधन का एलान किया था तब यह कहा जा रहा था कि सपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट रालोद के खाते में दी है। हालांकि अब जबकि सपा ने हरेंद्र मलिक को बतौर उम्मीदवार एलान कर दिया तो अब अलायंस को लेकर कोई शंका नहीं प्रतीत हो रही है।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर