जब तक मांगें पूरी नहीं तब तक आंदोलन, 16 के प्रोटेस्ट की तैयारी में जुटी सीटू

किसान सभा के रात दिन के धरने के सत्रहवें दिन सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष किसानों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। किसान सभा में अपने 10% के मुद्दे सहित अन्य सभी मुद्दों को लेकर देशव्यापी बंद के आह्वान पर जुलूस निकालने का कार्यक्रम रखा है जुलूस अवध ग्रीन गोल चक्कर से शुरू होकर परी चौक होते हुए वापस अवध ग्रीन गोल चक्कर पर ही खत्म होगा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हो रही है इसी सिलसिले में किसान सभा ने 8 फरवरी को जबरदस्त आंदोलन किया था जिसके परिणाम में प्रशासन के लोगों ने अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर उच्च स्तरीय शासन की कमेटी बनाने का 18 फरवरी तक आश्वासन दिया है।
पूर्व में भी जून महीने में जेल जाने पर लिखकर प्राधिकरण अधिकारियों ने कमेटी बनाने की बात कही थी परंतु बाद में कमेटी बनाने से इनकार कर दिया था इसलिए किसान प्रशासन के आश्वासन को तब तक पक्का नहीं मान सकते जब तक की कमेटी का नोटिफिकेशन नहीं हो जाता। पुनः वादा खिलाफी करने की आशंका में आंदोलन की व्यापक तैयारी चल रही है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि प्राधिकरण की नीयत शुरू से ही खराब रही है किसानों की अधिग्रहित भूमि की एवज ज में मिलने वाले 10 परसेंट के प्लाट जानबूझकर नहीं दिए गए हैं क्षेत्र के किसानों ने तय किया है कि अब की बार आर पार करके ही छोड़ेंगे।

किसान सभा के नौजवान नेता प्रशांत भाटी ने कहा कि प्राधिकरण को किसानों  की समस्याओं का समाधान तुरंत करना चाहिए पिछले 26 वर्षों से किसानों के परसेंटेज के प्लाट नहीं दिया जाना प्राधिकरण और सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को साबित करता है। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने ऐलान किया है कि पार्टी पूरी ताकत के साथ 16 फरवरी के जुलूस में हिस्सा लेगी यदि प्राधिकरण ने किसानों के 10% के मुद्दे को हल नहीं किया तो पार्टी प्राधिकरण को बंद करने का काम करेंगी।आज के धरने को अजय पाल भाटी, देशराज चौहान नितिन चौहान रोहित चौधरी मोहित नागर जगबीर नंबरदार गबरी मुखिया पप्पू ठेकेदार मनवीर भाटी खानपुर करतार नागर नरेश नागर रईसा बेगम, रीना देवी, पूनम देवी, तिलक देवी, शांति देवी, राजेश देवी, कमलेश देवी, मगन भाटी, राम सिंह इमलिया संजय इमलिया मदनपाल रामपुर यतेंद्र मैनेजर, सुरेश यादव सुरेंद्र यादव दुष्यंत सैन निरंकार प्रधान मोहित भाटी ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

Continue reading
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

  • By TN15
  • August 22, 2026
निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

  • By TN15
  • August 22, 2026
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

  • By TN15
  • August 22, 2026
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

  • By TN15
  • August 22, 2026
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

  • By TN15
  • August 22, 2026
पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

  • By TN15
  • August 22, 2026
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?