’17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देगा देश’

महत्वपूर्ण निर्णय हुए. लोकसभा में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज देश नया विश्वास अनुभव कर रहा है. पांच साल में रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का काम हो रहा है.”

उन्होंने कहा कि यह बहुत कम देखा गया है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं और हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं. देश 17वीं लोकसभा के माध्यम से इसका अनुभव कर रहा है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा.

17वीं लोकसभा ने नए बेंचमार्क बनाए

 

पीएम ने कहा कि 17वीं लोकसभा ने नए बेंचमार्क बनाए हैं. हमारे संविधान लागू होने के 75 साल भी इसी कालखंड में पूरे हुए. इस कार्यकाल में बहुत ही रिफॉर्म हुए. गेमचेंजर 21वीं सदी की मजबूत नींव उन सारी बातों में नजर आती है. एक बड़े बदलाव की तरफ तेज गति से आगे बढ़ा है.

उन्होंने कहा, “अनेक पीढ़ियों ने एक संविधान का सपना देखा था, लेकिन हर पल एक रुकावट चुभती थी. हालांकि इसी सदन ने आर्टिकल 370 को हटाकर संविधान के पूर्ण रूप को प्रकट किया. संविधान बनाने वाले महापुरुषों की आत्मा हमें आशीर्वाद दे रही होगी.”

 

‘सबसे बड़ा संकट झेला’

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “इन 5 साल में सदी का सबसे बड़ा संकट मानव जाति ने झेला, कौन बचेगा, कौन नहीं, कोई किसी को बचा पाएगा या नहीं. घर छोड़कर निकलना भी मुश्किल था, उसके बाद भी संसद बैठी, स्पीकर ने देश का काम रुकने नहीं दिया.”

 

‘सांसदों की सैलरी में कटौती’

 

पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान सांसदों ने अपनी सैलरी से 30 प्रतिशत की कटौती का फैसला खुद किया. सभी सांसदों ने बिना कारण साल में दो बार हिंदुस्तान के मीडिया के किसी न किसी कोने में गाली खाते रहते थे कि इतना मिलता है, लेकिन कैंटीन में खाते हैं.

 

लाइब्रेरी के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले

 

प्रधानमंत्री ने कहा,”संसद की लाइब्रेरी के दरवाजे आपने (सभापति जी) सामान्य व्यक्ति के लिए खोल दिए. ज्ञान का ये खजाना, परंपराओं की ये विरासत आपने जनसामान्य के लिए खोल कर बहुत बड़ी सेवा की है. इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं.”

 

 

देश बदलाव की तरफ बढ़ा

 

उन्होंने कहा, “इस कार्यकाल में बहुत सारे रिफॉर्म्स हुए हैं. 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव उन सारी बातों में नजर आती है. बदलाव की तरफ देश तेज गति से आगे बढ़ा है और सदन के सभी साथियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई है.”

जी20 की अध्यक्षता का मौका मिला

 

 

पीएम ने सदन में कहा, “भारत को G20 की अध्यक्षता का अवसर मिला और भारत को बहुत बड़ा सम्मान मिला. देश के हर राज्य ने भारत की क्षमता और अपनी पहचान दुनिया के सामने रखी. इसका प्रभाव आज भी दुनिया के मानस पटल पर है.”

 

 

पीएम मोदी ने स्पीकर की प्रशंसा की

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा, “आप हमेशा मुस्कुराते रहते थे. आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी. आपने कई मौकों पर संतुलित और निष्पक्ष तरीके से इस सदन का मार्गदर्शन किया, इसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं. गुस्से, आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन चलाया.”

 

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह