इजरायल का सीरिया में ईरानी सेना पर जोरदार हमला, 4 सैन्य अधिकारियों की मौत 

दमिश्क। इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक इमारत को निशाना बनाते हुए हमला किया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार ईरानी सेना के अफसर हैं। इस इमारत ईरानी के अफसर बैठक कर रहे थे। हमले में इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दमिश्क की आवासीय इमारत पर हुए इजरायली हवाई हमले में अपने चार सैन्य सलाहकारों के मारे जाने की पुष्टि की है। ये हमला शनिवार को हमला माजेह इलाके में हुआ।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सीरिया इंटेल प्रमुख, उनके डिप्टी और दो अन्य गार्ड सदस्य इजरायल के इस हमले में मारे गए हैं। इजरायल ने सीरिया के अंदर जिस क्षेत्र को निशाना बनाया वह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान समर्थक फिलिस्तीनी गुटों के नेताओं के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। इजरायल लगातार सीरिया में हमलों को अंजाम दे रहा हैं। सीरिया में एक दशक से अधिक के गृह युद्ध के दौरान इजरायल ने ईरान समर्थित बलों को निशाना बनाया गया। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ये हमले तेज हो गए हैं। बीते महीने दमिश्क के पास एक इजरायली हवाई हमले में ईरानी सैन्य सलाहकार सैय्यद रजी मौसवी की मौत हो गई थी।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है तनाव

इजरायल का यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इजरायल और हमास के बीच गाजा में 7 अक्टूबर के बाद शुरू हुई लड़ाई से पूरे क्षेत्र में तनाव है। इजरायली हमलों में गाजा में 24 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। दक्षिणी लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच लगातार गोलीबारी और ड्रोन हमले हो रहे है। वहीं यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में लगातार अमेरिका और इजरायल के जहाजों पर हमले कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading
    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!