Noida News : मानीताऊ कम्पनी में समझौते के बाद उत्पादन कार्य शुरू, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा

ग्रेटर नोएडा । गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के विरोध में शांतिपूर्ण चल रहे धरना पर बैठे मजदूरों व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के ऊपर मैसर्स- मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लाट नं०-22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा के प्रबंधन, ठेकेदार और बाहरी गुंडो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा बुरी तरह चोटिल हो गए। जैसे ही हमले की सूचना कर्मचारियों को मिली वैसे ही सभी कर्मचारी काम छोड़ कर कारखाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और कंपनी के बाहर गेट पर नौकरी से निकाले गए श्रमिक व सीटू के कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मजदूरों के आंदोलन का किसान सभा व जनवादी महिला समिति व अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने समर्थन में हिस्सा लिया। कंपनी को चलाने के लिए श्रम विभाग व पुलिस के अधिकारी कई दिन से प्रयास कर रहे थे और कल देर शाम तक चली वार्ता में एडिशनल लेबर कमिश्नर, डीसीपी,एसीपी व नगर मजिस्ट्रेट की मध्यस्थता में समझौता संपन्न होने के उपरान्त आज 12 जनवरी 2024 को 9:00 बजे से कंपनी में विधिवत उत्पादन कार्य शुरू हो गया। समझौते में पूर्व में निकाले गए दो कर्मचारियों को 31 जनवरी से कार्य पर लेने और 03 जनवरी 2024 को नौकरी से निकले गए संविदा कर्मचारियों पर 15 जनवरी को वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।


सीटू जिला महासचिव रामसागर ने जानकारी देते हुए बताया, कि यह समझौता सिर्फ कंपनी को चालू करने के सवाल पर किया गया है क्योंकि लंबे समय तक कंपनी का बंद रहना किसी के भी पक्ष में नहीं था और यह कर्मचारियों के एकताबद्ध संघर्ष की जीत है, लेकिन 4 जनवरी 2024 की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और 17 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी गौतम बुध नगर कार्यालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पर बड़ा प्रदर्शन कर पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। क्योंकि 6 जनवरी 2024 को पुलिस आयुक्त कार्यालय सूरजपुर पर प्रदर्शन किया गया। उक्त संयुक्त प्रदर्शन के दौरान पुलिस के अधिकारियों द्वारा दोषियों पर दर्ज केस में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई करने और घटना के समय मौजूद पुलिस कर्मियों को भी दंडित करने का आश्वासन दिया गया था उक्त पर अभी तक क्या कार्यवाही हुई है, से अवगत नही कराया गया है।

जिस पर 11 जनवरी को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी के आह्वान पर गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन किए गए वहीं कानपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियन का संयुक्त मंच कानपुर द्वारा उक्त घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया, इसी तरह फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल आदि अनेकों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर नोएडा के कामगारों के साथ एकजुटता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से मजदूरों किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है जो बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। जिस पर आज संयुक्त बैठक हुई। जिसमें ही उपरोक्त निर्णय सर्वसम्मति लिया गया है। बैठक में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू, यूटीयूसी, टीयूसीआई, एलपीएफ, यूपीएलएफ, एसटीएफ, एकेएस, जेएमएम के साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर