दिल्ली एनसीआर में महसूस किये गए तेज़ भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर में महसूस किये गए तेज़ भूकंप के झटके भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गयी है। भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के फैज़ाबाद में बताया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर गुरुवार को भूकंप के तेज झटकों से दहल उठे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश इलाके में रहा, जिसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई। भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर के अलावा भारत में भी महसूस किए गए। अब तक जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

राजधानी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोगों के बीच खलबली मच गई और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद दफ्तरों में काम कर रहे लोग बाहर निकले और घरों में छिपे लोग सुरक्षित जगह ढूंढने लगे। प्रशासन फिलहाल स्थिति की समीक्षा कर रहा है और उसने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सर्विसेज को अलर्ट पर रखा गया है।

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा करने लगे। कई लोगों ने बिल्डिंगों और घरों में हिलते पंखों के वीडियोज शेयर किए। इसके अलावा अफरा-तफरी के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। #Delhiearthquake हैशटैग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    ऋषी तिवारी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शनिवार…

    Continue reading
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’