ईशनिंदा के आरोप में काट दिया था प्रोफ़ेसर का दाहिना हाथ, 13 साल बाद आरोपी सवाद गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

केरल से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे एक प्रोफ़ेसर के हाथ काटने के आरोपी को कुल 13 साल बाद सजा मिली प्रोफ़ेसर का हाथ काटने के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी सवाद को NIA ने बुधवार को कन्नूर से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। सवाद पिछले 13 सालों से फरार था। सवाद एर्नाकुलम जिले का रहने वाला है। उस पर जुलाई 2010 में अपने साथियों के साथ मिलकर प्रफेसर टी.जे. जोसेफ का दाहिना हाथ काटने का आरोप है।

ये आरोपी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ता रहा हैं। यह घटना तब हुई, जब जोसेफ अपनी मां और बहन के साथ चर्च से घर लौट रहे थे। NIA ने मामले की जांच की। विशेष NIA अदालत ने 2015 में PFI से संबंध रखने वाले 13 लोगों को दोषी ठहराया था। पिछले साल पूरक आरोप पत्र के हिस्से के रूप में NIA अदालत ने पांच आरोपियों को छोड़ दिया। वहीं, छह लोगों को आरोपी पाया गया।

प्रोफ़ेसर जोसेफ बोले- मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं

सवाद की गिरफ्तारी पर जोसेफ ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में जिसने इसे झेला है, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन, एक नागरिक के रूप में यह अच्छा है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। हमारी कानूनी प्रणाली उस हद तक विकसित नहीं हुई है। ने प्रोफ़ेसर ने कहा कि इस मामले में उनकी रुचि किसी अन्य व्यक्ति जितनी ही है। जैसा कि मैंने अतीत में कहा था कि जो खो गया है वह वापस नहीं मिलता। इसलिए, यह पीड़ित को न्याय नहीं दिलाता है। हलाकि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कही मामले हो चुके हैं गौर करने वाली बात यह हैं कि जब यह वारदात हुई थी तो उस समय एक्शन क्यों नहीं लिया गया इतने समय बाद यह फैसला लिया लेने के पीछे भी कही न कही न्याय पालिका की कमी हैं।

जिसके कारण यह फैसला इतने सालो के बाद आया हैं। ऐसा माना जाता था की पहले के समय में लोगो के पास बड़ा धैर्य होता था पर इस तरीके की घटना से माहौल ख़राब होता हैं और बात करे आज के समाज कि तो कट्टर समाज के लोग ज़्यदा बड़ रहे हैं तो सोचने वाली बात यह हैं कि आज से कई साल पहले भी लोगो की सोच जिस प्रकार की थी उस में कोई खास फर्क नहीं आया हैं। और अगर इसी प्रकार से यह सब चलता रहा तो समाज किस दिशा में आगे जाएगा इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

  • Related Posts

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading
    कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

    आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –