होटल के कमरे में घुसकर कपल की धुनाई 

Karnataka : देश में इस समय धर्म के प्रति कट्टरता देखी जा रही है। ऐसे कितने मामले हो चुके हैं कि प्रेमी कपल में यदि लड़का किसी और धर्म का है तो उसको जमकर पीटा जा रहा है।  कर्नाटक में भी कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक लॉज के कमरे में घुसकर कपल को जमकर धुन दिया। इस कपल का कसूर सिर्फ इतना था कि ये दोनों अलग-अलग धर्म से थे। कुल मिलाकर छह लोगों ने इस कपल के साथ कमरे में मारपीट की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ मारपीट होते हुए देखा जा सकता है।  कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग के इस मामले को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

कपल के साथ मारपीट की घटना हावेरी जिले के हनागल तालुका में सामने आई है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि पिटाई का वीडियो खुद आरोपियों ने ही बनाया है। माना जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक खुद को फेमस करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने लॉज में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। हावेरी जिले में ये घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही दो चचेरे भाई-बहनों की गलती से अलग-अलग धर्मों का कपल समझकर पीटा गया था।

वीडियो में कपल को बुरी तरह पीटते दिखे हमलावर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर कमरे के बाहर खड़े हैं। वह दरवाजा खटखटाकर उसके खुलने का इंतजार करते हैं, जैसे ही भीतर मौजूद शख्स कमरे का दरवाजा खोलता है। वैसे ही सारे आरोपी भीतर घुस जाते हैं. इस दौरान कुछ हमलावर महिला की ओर बढ़ते हैं, जो उन्हें देखकर अपना चेहरा ढकने लगती है. महिला के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है. थोड़ी देर में दरवाजा खोलने वाले शख्स की पिटाई भी शुरू हो जाती है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद