Cheating women in the name of Getting them pregnant : 799 रुपए रजिस्ट्रेशन तो 5000 – 20000 तक सिक्योरिटी के नाम की जा रही थी ठगी 

5 लाख रुपए देने के देते थे झांसा, गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार 

देश में लोगों को ठगने के गज़ब गज़ब तरीके आजमाए जाते हैं। बिहार के नवादा में ठगी की जो  तरीका आजमाया गया यह जानकार आप चौंक जाएंगे। दरअसल बिहार के नवादा में महिलाओं को प्रग्नेंट करने के लिए पांच लाख रुपए देने के नाम पर भोले भाले लोगों से बड़े स्तर पर ठगी की गई। इन लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपए तो सिक्योरिटी के नाम पर 5000 से लेकर 20000 रुपए तक ठगे गए हैं।
पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवादा पुलिस ने इनके पास से मोबाइल और प्रिंटर मशीन बरामद  किये हैं। डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि गुरमा स्थित ईंट के बने बोरिंग घर के पास साइबर क्राइम करने वाले 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शत्रुघ्न कुमार उर्फ सोनू कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कविंद्र प्रसाद, गोपाल दास,अनिल कुमार, अजय कुमार लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल और एक प्रिंटर बरामद किया है।

पुलिसिया पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि All India Pregnant Job ( Baby Birth Service ) के नाम पर ये भोले-भोले लोगों के मोबाइल पर संपर्क करते थे और कहते थे कि जिन महिलाओं को बच्चे नहीं हो रहे हैं, उन महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है। इसके बदले में पैसे दिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार ये लोग महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 5 लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे। जब कोई इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो उससे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपये लेते थे। इसके बाद सेक्युरिटी फी के नाम पर 5000 से 20000 रुपये तक मांग करते थे। इस तरह ये सभी भोले-भाले लोगों से फर्जीवाड़ा कर रुपयों की ठगी करते थे।

डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टीम ने शनिवार को छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नवादा जिले में साइबर क्राइम का मामला काफी बढ़ गया है, अब हर प्रखंड में साइबर क्राइम करने वाले लोग अपना वर्चस्व बनाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि इस साइबर क्राइम में छोटे उम्र के लोग प्रवेश कर रहे हैं और फिर धीरे-धीरे ट्रेनिंग लेकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज