Election 2024 : दिल्ली, पंजाब के बाद अब सीट बंटवारे पर पश्चिम बंगाल में रार, कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीटें देने को टीएमसी नहीं तैयार

I.N.D.I.A Alliance in West Bengal : लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को हराने के लिए बना इंडिया गठबंधन अपनी चुनौतियों से ही जीत नहीं पा रहा। गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारे की है. अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर टकराहट चल रही थी, लेकिन अब इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल हो गया है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 42 में से करीब 2 सीट ही ऑफर कर सकती है। हालांकि कांग्रेस की नजर गठबंधन की स्थिति में कम से कम 6 दर्जन सीटों पर है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल ने अपने प्रस्ताव के बारे में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है।

प्रदेश संगठन चाहता है 6-8 सीटें

वहीं, बंगाल के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं को बताया है कि अगर सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं। बंगाल कांग्रेस के नेता पार्टी के लिए छह से आठ सीटें चाहते हैं।

2019 में दो सीटों पर जीती थी कांग्रेस

तृणमूल का तर्क है कि कांग्रेस ने 2019 की लोकसभा सीटों में से 20 में से केवल दो सीटें जीतीं, जबकि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी. हालांकि कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में एक उपचुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन बाद में यह उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस में चला गया. कांग्रेस सूत्रों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उसने अकेले लड़कर दो सीटें जीती हैं और वे किसी और की मदद के बिना भी इसे फिर से जीत सकते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!