राज्यसभा और लोकसभा से विपक्ष के 67 सांसद हुए सस्पेंड, स्पीकर की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस के अधीर रंजन समेत 31 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, हंगामे पर स्पीकर की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। राज्यसभा और लोकसभा में आज कुल 67 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में हंगामे पर आसन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 33 सांसदों को निलंबित कर दिया, जबकि राज्यसभा में सभापति ने 34 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया।
लोकसभा में विपक्षी सांसदों के तख्तियां दिखाने को लेकर ये कार्रवाई की है। निलंबित सांसदों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस के जयराम रमेश को भी निलंबित कर दिया गया है। आसन ने सभी सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए कार्यदिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने की मांग रखी। इसके बाद आसन ने इन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया। लोकसभा में गत शुक्रवार को 14 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इस प्रकार राज्यसभा और लोकसभा मिलाकर कुल 81 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।

सांसदों को निलंबित करने के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों से सदन में प्लेकार्ड यानी तख्तियां नहीं लाने का आग्रह किया था। लेकिन संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्षी सांसद लगातार तख्तियां आसन के सामने दिखा रहे थे। यही नहीं, लोकसभा में विपक्षी सांसद अब्दुल खालिक, विजय वसंत और के जयकुमार के मामले को प्रिवलेज कमिटी को भेज दिया गया है।

 

राज्यसभा से रमेश, वेणुगोपाल भी सस्पेंड

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को भी निलंबित कर दिया है। राज्यसभा सभापति ने प्लेकार्ड दिखाने को लेकर ये सख्त फैसला लिया है। सदस्यों को निलंबन के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विपक्ष हुआ लाल

सरकार की कार्रवाई के बाद विपक्ष लाल है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार का काम है सदन चलाना। हमें निलंबित करके आवाज दबाई जा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार गृह मंत्री अमित शाह को बचाना चाहती है। चौधरी ने कहा कि हम पिछले दो दिन से अपने पहले निलंबित किए गए सांसदों का निलंबन खत्म करने की मांग कर रहे थे। हम संसद में सुरक्षा चूक पर बहस की मांग कर रहे थे।

लोकसभा में निलंबित सांसदों के नाम

कल्याण बनर्जी TMC, ए राजा DMK, दयानिधि मारन TMC, अपारूपा पोद्दार TMC, प्रसून बनर्जी TMC, ई टी मोहम्मद बशीर IUML, गणेशन सेल्वम DMK, सी एन अन्नादुरई DMK,
अधीर रंजन चौधरी INC, टी सुमति DMK, के एन कनि IUML, एन के प्रेमचंद्रन RSP,
शताब्दी रॉय TMC, सौगत रॉय TMC, कौशलेंद्र कुमार JDU, एन्टो एंटनी INC, एस एस पलनिमणिक्कम DMK, प्रतिमा मंडल TMC, काकोली घोष दस्तीदार TMC, के मुरलीधरन INC, सुनील कुमार मंडल TMC, एस रामालिंगम DMKसुरेश के INC, डॉ अमर सिंह INC, टी आर बालू DMK, एस तिरुवुकरशर INC, विजय वसंत INC, गौरव गोगोई INC, राजमोहन उन्नीथन INC, डॉ के जयकुमार INC
डॉ के वीरास्वामी DMK, असित कुमार मल TMC, अब्दुल खलिक INC

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!