Delhi Mayor Election : दिल्ली MCD में शैली ओबेरॉय फिर होंगी AAP की मेयर उम्मीदवार, दाखिल किया नामांकन

आम आदमी पार्टी ने 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए डॉ. शैली ओबेरॉय के रूप में अपनी पार्टी के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। उन्होंने पार्ट के कई नेताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार सुबह दिल्ली नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार का एलान किया था। महापौर और उप महापौर उम्मीदवारों के नामों के एलान के बाद कैंडिडेटों ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

AAP उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

दिल्ली नगर निगम महापौर के चुनाव के लिए आप की महापौर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और उप महापौर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली की शिक्षा मंत्री की मजौदूगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

शैली ओबेरॉय होंगी महापौर की उम्मीदवार

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार भी महापौर पद के लिए डॉ. शैली ओबेरॉय और उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल फिर से उम्मीदवार होंगे और आज ही दोनों अपना-अपना नामांकन भी करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह फैसला आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिया है।

पार्टी लाइन से अलग है माकन की राय: संजय सिंह

वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता अजय माकन द्वारा रविवार को किए एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रमित पार्टी है या फिर अजय माकन भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अरविंद केजरीवाल को समर्थन दे रहे हैं औैर माकन इस तरह के बयान दे रहे हैं।

बता दें कि मानक ने बयान दिया है कि केजरीवाल को किसी तरह की सहानुभूति या समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने केजरीवल को लेकर कहा है कि आबकारी घोटाले के आरोपों की गहन जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी