एकीकृत निक्षय दिवस में 44 लोगों की जांच, 5 टीबी पॉजिटिव मिले

फिरोजाबाद । जन जागरूकता बढ़ाकर देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शनिवार को पांचवा एकीकृत निश्चय दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर ओपीडी में 300 से अधिक लोग आए| जिसमें 44 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण होने पर उनकी जाँच की गयी| जांच के बाद पांच टीबी पॉजिटिव मिले।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि एकीकृत निक्षय दिवस के आयोजन का उद्देश्य क्षय रोग के बारे में जन जागरूकता और मॉनिटरिंग को बढ़ाना है। जिससे टीबी रोगियों की पहचान और उपचार शीघ्र हो सके। दरअसल पलमोनरी टीबी एक संक्रामक रोग है। इसकी पहचान में देरी होने से उपचार शुरू होने तक रोगी अपने संपर्क में आने वाले कई लोगों को संक्रमित कर सकता है।
डीटीओ डॉ बृजमोहन ने बताया कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीबी संक्रमण का चक्र तोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि एकीकृत निक्षय दिवस के अवसर पर ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ बीमारियों के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।

टीबी अस्पताल के हेड डॉ सौरव यादव ने बताया कि आज 147 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें 44 संभावित लक्षण वाले लोगों की जांच की गई जिनमें 5 टीबी पॉजिटिव पाए गए।
डीपीपीसीएम मनीष यादव ने कहा कि जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 70 से अधिक लोगों की टीबी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से क्षय रोग की जांच और उपचार किया जाता है। निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार जारी रहने तक रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह 500 रूपए की धनराशि भेजी जाती है।
रेखा (19) परिवर्तित नाम जनपद निवासी को दिल्ली में दो माह पहले गले में दर्द की शिकायत थी वहां डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। वहां परिजन नहीं होने के कारण वह अपने मायके आ गई। बीस दिन पहले सरकारी अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया। जांच में टीबी की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल वालों ने टीबी अस्पताल रेफर कर दिया। टीबी अस्पताल में उसको नगला बरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पंजीकरण कर उपचार शुरू कराए जा सके। रेखा ने बताया कि डॉक्टर ने उसको छह माह तक लगातार दवा का सेवन करने के लिए कहा है और साथ ही पौष्टिक आहार खाने के लिए बताया।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह