‘जेल जाने के लिए तैयार रहें…’, AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं से बोले CM केजरीवाल

AAP national Party आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आज मंगलवार को आप कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल जाने के लिए तैयार रहें।

नई दिल्ली  : केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से सोमवार (10 मार्च) को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “करीब साढ़े 10 साल पहले हमारी पार्टी बनी है। देश में 1300 पार्टियां हैं, 6 पार्टियां राष्ट्रीय पार्टी हैं, तीन पार्टी ऐसी हैं जिनकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार हैं। उनमें आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। हमने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।”

जनता हमारे साथ, हम रुकने वाले नहीं हैं- सीएम केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है। ये भी आज इस खुशी में शामिल होते तो और भी खुशी होती। आज हमारी पार्टी के पीछे सभी दल लगे हुए हैं। मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उन्होंने गरीब के बच्चों को सपने दिखाए। सत्येंद्र जैन का कसूर था कि उन्होंने है हर आदमी को इलाज पहुंचाया है। देश के सभी दल हमारे पीछे लगे हैं, मगर हम रुकने वाले नहीं हैं, जनता हमारे साथ है।

“जेल जाने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और कट्टर इंसान ये तीन आप के स्तंभ हैं। पहली बार हमने सिद्ध कर दिया कि बगैर पैसे के चुनाव लड़े जाते हैं और जीते भी जा सकते हैं। 10 साल में पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनना चमत्कार है, भगवान हमसे कुछ कराना चाहता है। हमें देश को नंबर एक बनाना है, हमारा देश नंबर एक बन सकता है। आज देश में शिक्षा की बात होती है, स्वास्थ्य की बात होती है, यह आम आदमी पार्टी के कारण हो रहा है। कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार रहें, ये जेल में डालेंगे, आठ से 10 माह जेल में रह सकते हो, अगर डर लगता है तो हमारी पार्टी छोड़ देना। अगर पद और पैसा चाहिए है तो हमारी पार्टी छोड़ देना।”

“AAP के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए बहाया खून-पसीना”

इससे पहले सोमवार को आप से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा था कि सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए। हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना-बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम। इस नए आगाज के लिए सबको बधाई। किन-किन राज्यों में हैं आप के विधायकबता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में सरकार है।

दिल्ली में AAP के पास हैं 62 विधायक

दिल्ली में पार्टी के पास 62 विधायक हैं। वहीं पंजाब में आप के कुल 92 विधायक हैं, इसके अलावा गुजरात में आप के पास पांच विधायक हैं, जबकि गोवा में भी दो विधायक हैं। यहीं नहीं राज्यसभा में भी आप के पास 10 सदस्य हैं। दूसरी तरफ लोकसभा में पार्टी के पास कोई भी सांसद नहीं है।

  • Related Posts

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी