Amritpal Singh के Nepal में छिपे होने की आशंका, भारत का नेपाल सरकार से अनुरोध- तीसरे देश न भाग सके भगोड़ा

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल नेपाल में छिपा है।

काठमांडू। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के नेपाल में छिपे होनी की आशंका है। इस आशंका के बीच सोमवार को भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दी जाए।

इसके अलावा भारत सरकार ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि वो भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग कर किसी तीसरे देश में भागने का प्रयास करे तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

भारत सरकार ने नेपाल सरकार को भेजा पत्र

काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल नेपाल में छिपा है।

नेपाल के होटल में भेजी गई अमृतपाल की जानकारी

भारत सरकार की ओर से नेपाल सरकार को दिए गए रिपोर्ट में लिखा गया है, ‘ सम्मानित मंत्रालय से अनुरोध किया जाता है कि वह आप्रवासन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।

वहीं, यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।’

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के व्यक्तिगत विवरण को नेपाल के होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिया गया है। बताया गया है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं। वह 18 मार्च से ही देश से फरार है।

अमृतपाल सिंह का शार्प शूटर गिरफ्तार

बता दें कि खालीस्थान समर्थक अमृतपाल सिंह के शार्प शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की पहचान वरिंदर सिंह जोहल के रूप में बताई है। यह गिरफ्तारी अजनाला कांड को लेकर हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिंदर सिंह के खिलाफ एनएसए लगाकर उसे आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

    Continue reading
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!