मैं सांसद हूं और संसद में ही जवाब दूंगा, बोले राहुल गांधी, लंदन में दिये बयान पर मर्चा है बवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिये गये बयान पर बवाल मचा हुआ है बीजेपी उनसे माफी मांगने की मांग पर अड़ी है। इस बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर गुरुवार को पीसी की राहुल गांधी ने कहा कि सुबह मैं संसद गया और अध्यक्ष लोकसभा से बात की कि मैं बोलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए थे। इसलिए मुझे सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। मुझे उम्मीद है कि मुझे कल संसद में बेालने दिया जाएगा। मैं सांसद हूं और संसद में जवाब दूंगा।
राहुल गांधी ने क्या कहा ?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज मेरे पहुंचने के १ मिनट बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। कुछ दिन पहले जो मैंने सदन में नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते पर जो पर जो भाषण दिया उसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया। उस भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो सार्वजनिक में न हो अगर भारतीय लोकतंत्र काम कर रहा होता तो मैं संसद में बोल पाता। वास्तव में आप जो देख रहे है वह भारतीय लोकतंत्र की परीक्षा है।
उन्होंने कह कि सरकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने यह तमाशा किया है। मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा। मुख्य प्रश्न यह है कि मोदी जी और अडानी जी के बीच क्या रिश्ता है। सरकार अडानी के मुद्दे से ध्यान हटाना चाहती है। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने संसद में जाते वक्त कहा था कि उन्होंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं कहा है।

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?