Gangster Lawrence Bishnoi ने कहा वो देशभक्त हैं और खालिस्तान के खिलाफ हैं, बिश्नोई ने सलमान खान के बारे में भी चौकाने वाली बात कही

Gangster Lawrence Bishnoi पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद से सुर्खियों में बना रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में ABP न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कुछ चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि लॉरेंस फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। ABP न्यूज़ के इंटरव्यू में बिश्नोई ने खुलासा किया की आखिर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग क्यों की गई थी, समें कौन-कौन शामिल था, और बताया कि वो और उनका गैंग देशभक्त है, साथ ही उन्होंने सलमान खान को धमकी देने को लेकर भी बात कही।

लॉरेंस बिश्नोई ने ABP न्यूज़ के ‘ऑपरेशन दुर्दांत’ में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से related बहुत सी बातें पब्लिकली रखीं। बिश्नोई ने interview में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की वजह भी बताई। बिश्नोई ने कहा कि सिद्धू हमारे विरोधी गैंग का समर्थन करता था, मूसेवाला उन लोगों के साथ घुमता था, जिन्होंने बिश्नोई गैंग के करीबी विक्की और गुरुलाल की हत्या की थी। उनकी हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी बरार ने बिश्नोई गैंग के लोगों के साथ मूसेवाला की हत्या की थी। गुरुलाल गोल्डी का छोटा भाई था। बिश्नोई ने ये भी कहा कि उन्हें इसकी जानकारी थी कि हत्या होने वाली है, लेकिन वो खुद इस हत्या में शामिल नहीं थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की बीते साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या की गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी देने के मामले में कहा कि उन्होंने सलमान को धमकी नहीं दी है, लेकिन वो चाहते हैं कि काले हिरण का शिकार करने के लिए सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगे। बिश्नोई गैंग के सरगना ने कहा कि सलमान खान को हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। अगर माफी नहीं मांगेगे तो उसका ठोस जवाब दिया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि उनके मन में सलमान के लिए उनके मन में बचपन से ही गुस्सा है, इसलिए वो कभी न कभी सलमान का अहंकार तोड़ देंगे।

लॉरेंस ने बताया कि मूसेवाला नेतागिरी में सिंडिकेट बना रहा था और बिश्नोई गैंग के खिलाफ गैंग तैयार कर रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि मूसेवाला का कांग्रेस सरकार में प्रभाव था, और वो बिश्नोई के विरोधियों को मजबूत कर रहा था। उसने कहा कि मूसेवाला विक्की की हत्या में शामिल लोगों को बचा रहा था। बिश्नोई ने मूसेवाला के लिए ये भी कहा कि शायद उसे डॉन बनना था, वो अपने गानों को हकीकत में बदलना चाहता था।

मूसेवाला के परिवार को धमकी देने के मामले पर बिश्नोई ने कहा कि मूसेवाला के परिवार को उनके गैंग ने कोई धमकी नहीं दी। बिश्नोई ने आगे कहा कि मूसेवाला के पिता को चुनाव लड़ना हैं इसलिए वो हमारे खिलाफ बोलते हैं, वो हमसे बदला लेने की बात करते हैं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। लॉरेंस ने आगे कहा कि मूसेवाला का परिवार बेवजह कई गायकों को जेल में डलवा चुका है।

खालिस्तान की मांग पर बिश्नोई ने कहा…

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो और उनका पूरा गैंग राष्ट्रवादि है, और इसलिए वो खालिस्तान की मांग का विरोध करते हैं और देश के टुकड़े करने की बात करने वालों के खिलाफ हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो और उनकी गैंग आतंकवादी या देशद्रोही नहीं है, बल्कि देशभक्त हैं।

बिश्नोई को गौशाला की सेवा करनी है !

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि जेल से बाहर आकर वो गौशाला बनाकर सेवा करना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि उनका छोटा भाई गौशाला बनवा रहा है, इसलिए जब वो बाहर आएंगे और उन्हें मौका मिलेगा तो वो भी गौशाला बनवाएंगे और गौ सेवा करेंगे।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!