होली के बाद तेजस्वी यादव बनेंगे सीएम ? राजद नेता के दावे से बढ़ी बिहार की राजनीति में हलचल

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने दावे को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कोई फैसला अभी नहीं हुआ है
बिहार की सियासत आने वाले समय में किस करवट बैठेगी, यह देखने लायक होगा। राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू और राजद गठबंधन की सरकार है लेकिन अब राजद के एक विधायक ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय मंडल का दावा है कि अगले महीने होली के बाद तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उनको सत्ता सौंपेंगे। इस दावे के बाद राज्य की सियासी जगत में हलचलें तेज हो गई हैं। हालांकि जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के दावे को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कोई फैसला अभी नहीं हुआ है।

ललन सिंह बोले-सीएम का फैसला चुनाव के बाद विधायक करेंगे

ललन सिंह ने कहा कि अगले विधानसभा 2025 में होंगे। नीतीश कुमार ने कहा था कि २०२५ के चुनाव में गठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। इसका सिर्फ इतना मतलब था कि उनके नेतृत्व में गठबंधन चुनाव लड़ेगा लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक ही करेंगे। फिलहाल अभी बिहार में चुनाव नहीं होने जा रहे हैं। ललन सिंह ने मगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल राज्य में बड़ी पार्टी है और उसके पास 80 विधायक हैं। जनता दल यू के पास सिर्फ 43 विधायक हैं। ऐसे में राजद के नेताओं की यह मांग रही है कि बड़ी पार्टी होने के नाते उनके नेता को ही सीएम होना चाहिए। ऐसी मांगें कई बार की जा चुकी हैं लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’